MP Weather Today : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मानसून की विदाई से पहले प्रदेश में बारिश ( MP Rain Alert ) का एक और दौर शुरू होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। नए वैदर सिस्टम के एक्टिव होने से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश की एक्टिविटी बढ़ेंगी। नया वैदर सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग ( MP Weather Today ) की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके प्रभाव से नमी का प्रवाह बढ़ रहा है, जिससे कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बारिश की स्थिति बनेगी। पश्चिमी मध्यप्रदेश में अगले दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। अगले 3 दिन इन इलाकों में बारिश के आसार 22 से 24 सितंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश ( MP Rain Alert ) होने की संभावना जताई गई है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन समेत कई जिलों में मौसम बदलने के संकेत हैं। वहीं पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियां ज्यादा प्रभावी रह सकती हैं। कहीं-कहीं तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में 23-24 सितंबर के दौरान तेज हवा के साथ आंधी जैसी स्थिति बन सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 22 सितंबर रेन अलर्ट 23 सितंबर रेन अलर्ट 24 सितंबर रेन अलर्ट ये खबर भी पढ़ें: MP के पुलिसकर्मियों के लिए सोशल मीडिया के नए नियम, ड्यूटी के दौरान रील और संवेदनशील जानकारी शेयर करने पर रोक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं, मौसम रहेगा सुहाना बारिश और बादलों की वजह से प्रदेश में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में अधिकांश संभागों में तापमान में खास बदलाव नहीं देखा गया। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 20 से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया, जिससे सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मानसून सीजन के आखिरी दौर में हो रही बारिश ( MP Rain Alert ) किसानों के लिए राहत लेकर आ सकती है।
Source: Read Full Article