Monday, 28 September 2026
होम Politics झगड़ा करने वाले पार्षदों का इंटरव्यू:सपा ने कहा- सदन में छाती ठोक कर कहा, BJP बोली- छुटभैया नेता ने असली PDA की धज्जियां उड़ाई
Politics

झगड़ा करने वाले पार्षदों का इंटरव्यू:सपा ने कहा- सदन में छाती ठोक कर कहा, BJP बोली- छुटभैया नेता ने असली PDA की धज्जियां उड़ाई

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
27 September 2026 8:26 PM 1 मिनट पठन 443 Views
झगड़ा करने वाले पार्षदों का इंटरव्यू:सपा ने कहा- सदन में छाती ठोक कर कहा, BJP बोली- छुटभैया नेता ने असली PDA की धज्जियां उड़ाई

मैने कसम खा ली है, जिस भाषा में समझेंगे उस भाषा में समझांएगे…इनको प्यार की भाषा नहीं पता…जो चप्पल इन्होंने दिखाई थी, उस चप्पल का जावाब मिलेगा…मैने जो सदन में कहा है छाती ठोक के कहा और सच कहा है, अब सच सकार होगा कब होगा ये तो ईश्वर जानता है। ये कहना है, सपा पार्षद रजत कौशिक बाजपेई का जिन्होंने नगर निगम सदन में भाजपा पार्षद विकास जायसवाल से कहा कि तूने ब्राहम्ण को चप्पल दिखाई थी तुझे ब्राहम्ण ही चप्पल से मारेगा। जवाब में भाजपा के पार्षद विकास जायसवाल ने कहा कि सपा के छुटभैया नेता की इस हरकत से तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA की धज्जियां उड़ा रहें हैं। कानपुर नगर निगम के सदन में सपा के पार्षद ने इसको दिखा दिया। सदन में जो भी हुआ हैरानी तो ये भी है कि अब तक सदन में भाजपा के पार्षदों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई हुई, अगर बीजेपी का पार्षद कुछ करता तो उसे सदन से बाहर कर दिया जाता। लेकिन सपा के पार्षद पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, क्योकि कि महापौर सपा की कठपुतली बन गईं है। पढ़िए भाजपा-सपा पार्षद के बीच सदन में कैसे विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंच गई कानपुर नगर निगम सदन का सदन में शनिवार को भाजपा पार्षद के बीच अखाड़ा बन गया। कुश्ती हुई तो नहीं लेकिन होते-होते रह गई, वार्ड नंबर 76 सपा पार्षद कौशिक रजत बाजपेई ने वार्ड नंबर 79 से भाजपा पार्षद विकास बाजपेई पर मेयर और नगर आयुक्त के सामने ही सदन में मारपीट करने के लिए दौडे कई पार्षदों ने उन्हें दौड़कर पकड़ा। भाजपा पार्षद ने सपा विधायक और सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को टोटी चोर कहा तो सपा पार्षद ने भाजपा पार्षद से कहा तुझे ब्राहम्मण ही चप्पल से मारेगा। इस पूरे मामले पर भाजपा और सपा के पार्षद से दैनिक भास्कर ने बातचीत की पढिए इस रिपोर्ट में… अब पढ़िए सपा पार्षद ने जो कहा कौशिक रजत बाजपेई ने कहा कि मेरे वार्ड में सरकारी जगह पर कब्जा किया जा रहा है, मैने इसी को लेकर सदन में एक पत्र दिया, मैने उसी मामले में जानकारी मांगी। अपने वार्ड में कब्जे को हटाया जाए इसी को जानने के लिए मैने नक्शा भी सौंपा कि अगर मेरे वार्ड का हिस्सा है तो मुझे अवगत कराया जाए नहीं तो मुझे बता दिया जाए कि परशीमन के बाद वो मेरे वार्ड का हिस्सा नहीं है। मुझे सरकारी अभिलेखों के माध्यम से जानकारी दी जाए, नगर आयुक्त और मेयर ने इसपर सहमति जताई। इसी बीच पार्षद विकास जायसवाल ने सदन में गलत शब्दों का इस्तेमाल किया जिसमें सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सपा विधायक अमिताभ को गलत टिप्पणी की गई। मेरा तो आरोप यह कि की सरकारी जमीन पर आखिर इनकी मनमानी कैसी, बरातशाला का संचालन ये क्यों कराते हैं। रजत बाजपेयी बोले- ‘जिस भाषा में समझेंगे, उसी भाषा में देंगे जवाब’, देंगे सपा पार्षद ने कहा कि उन्होंने सरकारी अभिलेखों से जुड़े विषय पर बात की थी, लेकिन भाजपा पार्षद विकास का रवैया विवाद बढ़ाने वाला था। कहा कि उन्होंने खुद को ‘बाहुबली’ समझ लिया है। बाजपेयी ने कहा कि अब उन्होंने भी तय कर लिया है कि जिस भाषा में सामने वाला बात करेगा, उसी भाषा में उसे जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा, “हमने भी अब कसम खा ली है कि जिस भाषा में समझेंगे, उस भाषा में समझाएंगे और जिस तरह ये बात करेंगे, उसी तरह इन्हें जवाब देंगे। प्यार की भाषा ये लोग समझ नहीं पाते।” इनकी सरकार तो की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति कि बात करती है। कुछ लोगों पर सत्ता का नशा चढ़ा हुआ है और वे सत्ता के दम पर गुंडई और अराजकता करना चाहते हैं। सदन में हाथापाई के सवाल पर बोले- ‘जैसी प्रतिक्रिया होगी, वैसा ही जवाब मिलेगा’ सदन के दौरान हाथापाई के सवाल पर रजत बाजपेयी ने कहा कि सामने वाला जैसा करेगा वैसी ही क प्रतिक्रिया होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी भाजपा पार्षद विकास के ऐसे विवादों वाले मामले सामने आये हैं। चप्पल दिखाए जाने के मामले पर उन्होंने कहा, “जो चप्पल इन्होंने दिखाई है, इनको उस चप्पल का भी जवाब मिलेगा, अब हम सहन नहीं करेंगे। ‘ब्राह्मण को चप्पल दिखाई है, ब्राह्मण ही चप्पल से मारेगा’ पर बोले ‘ब्राह्मण को चप्पल दिखाई है, ब्राह्मण ही चप्पल से मारेगा’ को लेकर सवाल किया गया, तो बाजपेयी ने कहा कि जब चप्पल दिखाई गई थी तो किसे दिखाई गई थी, उन्होंने कहा, “आप किसी भी मर्यादा को पार कर जाओगे और कोई भी सहता रहेगा? ऐसा नहीं है। हम लोग भी स्वाभिमानी लोग हैं।” कहा कि जो बात कही, उसे छिपाया नहीं है छाती ठोक कर कहा है, किसी को दिखाने के लिए नही कहा सच बोला इसका अफसोस नहीं है। सच करूंगा लेकिन कब ये ईश्वर जानें। लेकिन होगा जरूर। अब पढ़िए भाजपा पार्षद ने जो कहा जिस स्थान को लेकर विवाद किया जा रहा है, उस जगह का 2021 में भूमि पूजन महापौर ने किया था। समाजवादी पार्टी के नेता जिस ‘PDA’ का नारा देते हैं, शुक्रवार को नगर निगम सदन में सपा के पार्षदों ने उसका ‘असली चेहरा’ दिखा दिया। भाजपा पार्षद विकास ने कहा कि एक पिछड़े समाज से आने वाले पार्षद के साथ जिस तरह से सदन में हुआ उससे पीडीए का चेहरा सामने आ गया, उन्होंने कहा कि वह खुद तीन बार के पार्षद हैं और सदन में जब कोई सवाल करता है तो उसका जवाब दिया जाना चाहिए। सवाल का जवाब दिया जा रहा था, लेकिन वो जवाब सुनने के लिए तैयार नहीं थे। कैनाल रोड की जमीन को लेकर बोले भाजपा पार्षद ने कहा जिस स्थान को लेकर विवाद हो रहा है वहां बारातशाला का निर्माण हुआ और समाजसेवा से जुड़े कार्यों के लिए 100 शव वाहन, डी-फ्रीजर और एंबुलेंस खड़ी करने की व्यवस्था की गई। उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम की कार्यकारिणी से प्रस्ताव भी पारित है। आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने विधानसभा में नियम 51 के तहत इस मामले को उठाया था। कहा कि, नगर निगम के चीफ इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने इस संबंध में रिपोर्ट भेजी थी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2003 में कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने क्षेत्र को विकसित करने के बाद उसे कानपुर नगर निगम को हैंडओवर कर दिया था। ‘या तो ये झूठ बोल रहे हैं या इनके विधायक’ भाजपा पार्षद ने कहा कि जिस स्थान पर महापौर द्वारा भूमि पूजन किया गया और विकास कार्य कराए गए, उसी क्षेत्र को लेकर अब सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के विधायक द्वारा इंदिरा गांधी की प्रतिमा के सुंदरीकरण के लिए वार्ड 79, चटाई महल के नाम से एनओसी लिए जाने को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “मैं यही कह रहा था कि या तो ये झूठ बोल रहे हैं या इनके विधायक झूठ बोल रहे हैं। भाई, आप विधानसभा में यह विषय उठाइए। आप वार्ड 79 चटाई महल के नाम से एनओसी लेते हैं और यहां एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की कार्यकारिणी से प्रस्ताव पास है।” उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि वे बताएं कि उनके किसी नेता के पास शव वाहन, तीन डी-फ्रीजर या ई-एम्बुलेंस जैसी समाजसेवा की व्यवस्था है या नहीं। भाजपा पार्षद ने कहा कि दूसरे के कराए गए कार्यों को अपना बताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन में सवाल पूछे जाने पर उसका जवाब सुनना भी जरूरी है। भाजपा पार्षदों के निष्कासन का भी उठाया मुद्दा भाजपा पार्षद ने कहा कि नगर निगम सदन में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को अपने वार्ड की समस्याएं उठाने पर निष्कासित किया गया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि निक्कू तिवारी ने बारादेवी मंदिर का मुद्दा उठाया था, शालू कनौजिया झाड़ू लेकर सदन में पहुंची थीं, जबकि अंकित मौर्य और पवन गुप्ता ने भी अपने-अपने मुद्दे उठाए थे। कहा कि मौजूदा कार्यकाल में भाजपा पार्षदों को निष्कासित किया गया और पिछले कार्यकाल में भी भाजपा के पार्षदों पर ऐसी कार्रवाई हुई थी। उन्होंने पूर्व पार्षदों में निर्मल मिश्रा और राघवेंद्र मिश्रा का भी नाम लिया। भाजपा पार्षद ने कहा कि लेकिन नगर निगम के सदन में शुक्रवार को इतना सब कुछ हुआ लेकिन सपा के पार्षद पर मेयर ने कोई कार्रवाई नहीं की। भारतीय जनता पार्टी के नेता ने समाजवादी पार्टी और नगर निगम की महापौर पर तीखा हमला बोला। विकास ने कहा कि ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ की स्थिति है, लोग आपसी फायदे के लिए काम कर रहें हैं। कुछ लोग भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के खिलाफ माहौल बनाने वाले कुछ विधायक और नेता अब बेनकाब हो चुके हैं। विकास ने कहा कि कहा कि पार्टी के कुछ ‘छुटभैया नेता’ अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे का पालन नहीं कर रहे हैं। , कानपुर नगर निगम सदन में हुई घटना ने समाजवादी पार्टी के PDA की धज्जियां उड़ा दी । उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी का कोई पार्षद इस तरह की हरकत करता, तो कानपुर की महापौर उसे तत्काल सदन से बाहर कर देतीं। महापौर पर लगाया पक्षपात का आरोप भाजपा पार्षद ने महापौर पर आरोप लगाते हुए कहा, “इसीलिए मैं कह रहा हूं कि कानपुर की महापौर भारतीय जनता पार्टी की महापौर नहीं हैं। वह समाजवादी पार्टी के हाथ की कठपुतली बनी बैठी हैं।” इसी लिए उन्होंने सपा के पार्षद पर कार्रवाई नहीं की। भाजपा का होता तो कार्रवाई निश्चित थी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *