Saturday, 05 September 2026
होम Business 8th Pay Commission Arrear Calculation: कर्मचारियों को मिल सकता है ₹14 लाख तक का एरियर, लेवल-4 से 7 तक समझें पूरा गणित
Business

8th Pay Commission Arrear Calculation: कर्मचारियों को मिल सकता है ₹14 लाख तक का एरियर, लेवल-4 से 7 तक समझें पूरा गणित

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
5 September 2026 12:26 PM 1 मिनट पठन 258 Views
8th Pay Commission Arrear Calculation: कर्मचारियों को मिल सकता है ₹14 लाख तक का एरियर, लेवल-4 से 7 तक समझें पूरा गणित

8th Pay Commission Arrear Calculation : नई दिल्ली (New Delhi News) । 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होने का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एरियर (Salary Arrears) को लेकर बड़ी गणना सामने आई है। अनुमान के मुताबिक, अगर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशें लागू होने में करीब 20 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारियों को जनवरी 2026 से एरियर मिल सकता है। हालांकि, 8वें वेतन आयोग ( (8th Pay Commission) की अंतिम सिफारिशें और सरकार की मंजूरी अभी बाकी है। इसलिए एरियर की ये रकम अनुमानित कैलकुलेशन (Estimated Calculation) पर आधारित है। जनवरी 2026 से प्रभावी माना जा सकता है रिपोर्ट के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) जब भी लागू होगा, इसका प्रभाव जनवरी 2026 से माना जा सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार के 1 करोड़ से ज्यादा कर्मचारी और पेंशनर्स एरियर के दायरे में आ सकते हैं। कितना एरियर मिलेगा, यह 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की अंतिम सिफारिशों, फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) और सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा। 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितना बढ़ेगा वेतन अगर 2.57 के फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को आधार मानकर गणना की जाए, तो मौजूदा बेसिक पे में बड़ा बदलाव दिखाई देता है। इसी आधार पर अनुमानित मासिक वेतन और एरियर की गणना की गई है। यह भी पढ़ें: Teachers Day 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों को लिखा भावुक पत्र, कहा- परिस्थितियां बच्चों के सपनों की सीमा तय न करें लेवल-7 कर्मचारियों को ₹14.10 लाख तक एरियर 7वें वेतन आयोग ( 7th Pay Commission ) में लेवल-7 कर्मचारी का बेसिक पे ₹44,900 माना गया है। 2.57 फिटमेंट फैक्टर के हिसाब से 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में अनुमानित बेसिक पे ₹1,15,393 हो सकता है। इस हिसाब से अनुमानित मासिक अंतर ₹70,493 बैठता है। अगर 20 महीने का एरियर (20 Month Arrears) जोड़ा जाए तो कैलकुलेशन ₹70,493 × 20 = ₹14,09,860 यानी करीब ₹14.10 लाख बनता है। यह भी पढ़ें: Indore Mobile Snatching: इंदौर में CM के परिचित से मोबाइल की लूट, FIR में देरी का मामला CM हाउस तक पहुंचा लेवल-6 से लेवल-4 तक कितना एरियर इसी अनुमानित गणना के आधार पर लेवल-6 कर्मचारियों का 20 महीने का एरियर करीब ₹11.11 लाख हो सकता है। वहीं लेवल-5 कर्मचारियों के लिए यह रकम करीब ₹9.13 लाख और लेवल-4 कर्मचारियों के लिए करीब ₹8 लाख बताई गई है। पे लेवल 20 महीने का अनुमानित एरियर लेवल-7 ₹14.10 लाख लेवल-6 ₹11.11 लाख लेवल-5 ₹9.13 लाख लेवल-4 ₹8 लाख यह भी पढ़ें: CG Employment Opportunities: छत्तीसगढ़ बनेगा सेंट्रल इंडिया का हब, टेक्सटाइल सेक्टर में रोजगार के बड़े अवसर चेन्नई में होगी अगली बैठक 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की टीम की अगली बैठक चेन्नई (Chennai News) में होने वाली है। इसके बाद देश के कुछ अन्य शहरों में भी बैठकें प्रस्तावित हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगा। इसके बाद रिपोर्ट पर कैबिनेट ( Union Cabinet ) की मंजूरी जरूरी होगी। सरकार की मंजूरी के बाद ही 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की सिफारिशों को लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। अभी फाइनल नहीं है एरियर की रकम यहां ध्यान रखना जरूरी है कि ₹14.10 लाख, ₹11.11 लाख, ₹9.13 लाख और ₹8 लाख की रकम अनुमानित गणना है। वास्तविक एरियर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की अंतिम सिफारिशों, फिटमेंट फैक्टर और केंद्र सरकार के फैसले के बाद ही तय होगा। यह भी पढ़ें: Chirag Paswan: बिहार में चिराग पासवान CM बनेंगे? LJP की बैठक में कार्यकर्ताओं का संकल्प, NDA में बढ़ सकती है सियासी हलचल

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *