Wednesday, 09 September 2026
होम मनोरंजन Asha Bhosle Birth Anniversary: Lata Mangeshkar से तल्खी और RD Burman का साथ, जानें Asha Bhosle का Iconic Career
मनोरंजन

Asha Bhosle Birth Anniversary: Lata Mangeshkar से तल्खी और RD Burman का साथ, जानें Asha Bhosle का Iconic Career

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
8 September 2026 11:28 PM 1 मिनट पठन 105 Views
Asha Bhosle Birth Anniversary: Lata Mangeshkar से तल्खी और RD Burman का साथ, जानें Asha Bhosle का Iconic Career

आज ही के दिन यानी की 08 सितंबर को सुरीली और शोख गायिका आशा भोसले का जन्म हुआ था। उन्होंने हजारों गीतों को अपनी आवाज से अमर बना दिया है। आशा भोसले को भारतीय सिनेमा जगत की महान गायिकाओं में गिना जाता है। उन्होंने हिंदी के अलावा गुजराती, बांग्ला, मराठी, भोजपुरी, तमिल, अंग्रेजी, मलयालम और रूसी भाषा में भी बहुत सारे गीत गाए हैं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर सिंगर आशा भोसले के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में… जन्म और परिवार महाराष्ट्र के सांगली में 08 सितंबर 1933 को आशा भोसले का जन्म हुआ था। आशा के पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर था, जोकि एक शास्त्रीय गायक और मराठी थिएटर के फेमस अभिनेता थे। वहीं आशा की बड़ी बहन लता मंगेशकर भी गायिका थीं। ऐसे में आशा ने भी अपने पिता और बड़ी बहन के नक्शे कदम पर चलने का फैसला कर लिया। इसे भी पढ़ें: Mother Teresa Death Anniversary: मदर टेरेसा का कोलकाता की झुग्गियों से लेकर Nobel Prize तक का ऐतिहासिक सफर प्लेबैक सिंगर सिर्फ 10 साल की छोटी उम्र में आशा भोशले ने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने करियर की शुरूआत की थी। आशा ने साल 1943 में अपना पहला मराठी फिल्म के लिए गाना रिकॉर्ड किया था। वहीं साल 1949 में 16 की उम्र में आशा ने हिंदी फिल्म ‘रात की रानी’ के लिए अपना पहला सोलो गाना रिकॉर्ड किया था। सेक्रेटरी से भागकर की शादी महज 16 साल की उम्र में आशा भोसले ने अपना घर बसा लिया था। कम उम्र में आशा ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से भागकर शादी कर ली थी। 16 साल की उम्र में ही आशा भोसले ने अपना घर भी बसा लिया था. दरअसल कम उम्र में ही दिग्गज गायिका ने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के सेक्रेटरी गणपत राव भोसले से घर से भागकर शादी कर ली थी. क्योंकि उनका परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं था. हैरानी की बात ये भी है कि गणपत राव उम्र में आशा से दोगुनी उम्र के थे. शादी के वक्त उनकी उम्र 31 साल थी. आशा के इस फैसले से नाराज होकर लता मंगेशकर और परिवार के अन्य लोगों ने उनसे बातचीत बंद कर दी थी. लता-आशा के रिश्ते में कड़वाहट जब आशा भोसले ने लता मंगेशकर के सेक्रेटरी से शादी की, तो इससे लता मंगेशकर काफी नाराज हुईं। इस घटना के बाद दोनों बहनों के बीच रिश्ते बिगड़ गए। आशा जी ने बताया था कि इस घटना के बाद आई दूरियों को भरने में सालों लग गए थे। क्योंकि लता मंगेशकर का मानना था कि गणपत राव आशा के लिए सही नहीं हैं। अलग हुए आशा और गणपत समय के साथ आशा और गणपत राव के रिश्ते में तल्खियां बढ़ने लगीं। आखिरकार 11 साल बाद यह शादी टूट गई और साल 1960 में आशा और गणपत अलग हो गए थे। दोनों के शादी के बाद 3 बच्चे थे। आर डी बर्मन से रचाई दूसरी शादी इसके बाद दिग्गज संगीतकार आर डी बर्मन से आशा भोसले ने दूसरी शादी रचाई। साल 1966 में आई फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर साल 1980 में आशा भोसले और आरडी बर्मन ने शादी कर ली। हालांकि यह शादी भी इतनी आसान नहीं थी। बर्मन ने खुद आशा भोसले के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। वहीं आशा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया था, लेकिन आरडी बर्मन की मां इस रिश्ते से खुश नहीं थी। क्योंकि आशा तलाकशुदा होने के साथ-साथ 3 बच्चों की मां थी। आशा भोसले के पॉपुलर गाने प्राप्त जानकारी के मुताबिक आशा भोसले ने करीब 12 हजार से अधिक गाने गाए थे। आशा का बॉलीवुड में करियर करीब 70 साल से ज्यादा रहा था। उनके पॉपुलर गानों में ‘दम मारो दम’, ‘आजा आजा मैं हू प्यार तेरा’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ये मेरा दिल प्यार का दीवाना’ शामिल हैं। मृत्यु वहीं 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया था।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *