Saturday, 19 September 2026
होम Lifestyle KhatuShyam Ji: बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार पूरा, 19 घंटे बाद खुले मंदिर के पट, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
Lifestyle

KhatuShyam Ji: बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार पूरा, 19 घंटे बाद खुले मंदिर के पट, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
18 September 2026 8:28 PM 1 मिनट पठन 1159 Views
KhatuShyam Ji: बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार पूरा, 19 घंटे बाद खुले मंदिर के पट, दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब

KhatuShyam Ji: विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम का तिलक श्रृंगार पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए. करीब 19 घंटे तक पट बंद रहने के बाद दर्शन शुरू होते ही मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा. तिलक श्रृंगार के बाद बाबा श्याम श्याम वर्ण के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दे रहे हैं. देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु विशेष स्वरूप के दर्शन कर रहे हैं. मंदिर कमेटी के अनुसार बाबा श्याम को लाल, गुलाबी, सफेद और पीले फूलों से सजाया गया है. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 75 फीट मार्ग पर 14 कतारों में दर्शन की व्यवस्था की गई है. वीकेंड पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण शनिवार और रविवार को दोपहर में मंदिर के पट बंद नहीं होंगे.

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *