MP Weather Today : मध्यप्रदेश में मौसम ( MP Weather Today ) का मिजाज 3 तीन दिनों तक बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की एक्टिविटी जारी रह सकती हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलने और बिजली चमकने का भी अलर्ट है। वहीं बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। एक्टिव वैदर सिस्टम मध्यप्रदेश में बारिश के पीछे कई वैदर सिस्टम एक्टिव हैं। उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जबकि एक ट्रफ दक्षिण गुजरात से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार तक फैली है। इसके अलावा वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव है। इन सिस्टम के असर से मध्यप्रदेश में नमी पहुंच रही है और कई इलाकों में बारिश की एक्टिविटी बनी हुई हैं। अगले 3 दिन कई जिलों में बारिश के आसार मध्यप्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर समेत कई जिलों में मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश के साथ बिजली चमक सकती है। किसानों और लोगों को मौसम में होने वाले बदलाव पर नजर रखने की सलाह दी गई है। 9 सितंबर रेन अलर्ट 10 सितंबर रेन अलर्ट 11 सितंबर रेन अलर्ट 40 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं मौसम विभाग ने कई जिलों में झमाझम बारिश ( MP Rain Alert ) के साथ तेज हवाओं को लेकर भी चेतावनी जारी की है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। भोपाल, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, धार और आसपास के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मौसम खराब हो सकता है। ये खबर भी पढ़ें: भोपाल की फार्चून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में थार का उत्पात, 10 से ज्यादा कारों को ठोका, गेट तोड़कर ड्राइवर फरार 11 सितंबर के आसपास बन सकता है नया सिस्टम मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में 11 सितंबर के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बनने के बाद मध्यप्रदेश में बारिश का दौर आगे भी बढ़ सकता है। फिलहाल बीते 24 घंटों में प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, चंबल, रीवा और सागर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज हुई है। तापमान में भी कई जगह बदलाव देखा गया है।
Source: Read Full Article