Thursday, 24 September 2026
होम Crime Video: डॉक्टर ने मेरी आंखें निकाल ली…सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे स्कूल के बच्चे, हाथ जोड़कर बोले- अब नहीं चलाएंगे मोबाइल
Crime

Video: डॉक्टर ने मेरी आंखें निकाल ली…सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे स्कूल के बच्चे, हाथ जोड़कर बोले- अब नहीं चलाएंगे मोबाइल

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
23 September 2026 11:26 PM 1 मिनट पठन 289 Views
Video: डॉक्टर ने मेरी आंखें निकाल ली…सुनते ही फूट-फूटकर रोने लगे स्कूल के बच्चे, हाथ जोड़कर बोले- अब नहीं चलाएंगे मोबाइल

Uttarakhand School Viral Video: उत्तराखंड के एक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें मोबाइल फोन के खिलाफ एक अजीब गतिविधि के कारण कई बच्चे डर के मारे रोते और चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं. जिसके बाद स्कूल की आलोचना हो रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के बिरिया मझोला स्थित आदर्श इंडिया मोंटेसरी स्कूल की है. स्कूल ने छात्रों को ज्यादा स्मार्टफोन इस्तेमाल करने और स्क्रीन टाइम के खतरों के बारे में जागरूक करने के लिए यह गतिविधि आयोजित की थी. इस गतिविधि के तहत, एक बच्चे की आंखों पर पट्टी बांधी गई और उसके आस-पास लाल रंग का लिक्विड लगाया गया ताकि ऐसा लगे कि उसकी आंखों में गंभीर चोट लगी है. फिर उस बच्चे ने अपने सहपाठियों से कहा कि उसने बहुत ज्यादा मोबाइल फोन इस्तेमाल किया था और इसी वजह से डॉक्टरों ने उसकी दोनों आंखे निकाल दी हैं. दूसरे बच्चे डर के मारे रोने लगे बच्चे की आंखों पर पट्टी देखकर दूसरे बच्चे काफी डर गए और कई बच्चे रोने और चिल्लाने लगे. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें बच्चों को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे अब कभी भी मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे और उनसे दूर रहने का वादा कर रहे थे. बताया जा रहा है कि स्कूल का मकसद इस गतिविधि के माध्यम से ज्यादा स्क्रीन टाइम के संभावित असर के बारे में प्रैक्टिकल जानकारी देना था, खासकर उन बच्चों को जो लंबे समय तक गेमिंग या सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं. What on earth did I just watch?! I am so lost for words and honestly furious at Adarsh India Montessori School in Khatima, Uttarakhand for terrorising and traumatizing little children. Psychological trauma is NOT a teaching tool. You don’t terrorize children to make a point. pic.twitter.com/k0inPn2M3r — Sonel (@allthingzabsurd) September 23, 2026 यह भी पढ़ें – संतान प्राप्ति के बहाने 100 महिलाओं संग गंदा काम! वृंदावन के इस बाबा की जब काली करतूत आई सामने; जमकर धोने लगे लोग स्कूल की हुई आलोचना हालांकि, इस अजीब तरीके की आलोचना हुई क्योंकि इससे छात्रों में घबराहट फैल गई थी. बाद में यह वीडियो स्थानीय अधिकारियों की नजर में आया और उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए. उधम सिंह नगर के जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. खटीमा के एसडीएम ने क्या कहा? खटीमा के सब डिविजनल मजिस्ट्रेट तुषार सैनी ने भी माना कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में डर पैदा हो सकता है और स्कूल मैनेजमेंट को सलाह दी गई है कि वे ऐसे प्रोग्राम से बचें जिनका छात्रों पर बुरा असर पड़ सकता है. अधिकारियों ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. यह भी पढ़ें – एक ने पकड़ा लड़की का दुपट्टा, बाकियों ने लड़के को दबोचा… जमुई कांड के बाद अब मंदार पर्वत का वीडियो वायरल

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *