Sunday, 20 September 2026
होम Lifestyle कुड़ियाघाट पर बप्पा को विदाई:श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह का 11वां गणेश महोत्सव संपन्न
Lifestyle

कुड़ियाघाट पर बप्पा को विदाई:श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह का 11वां गणेश महोत्सव संपन्न

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
19 September 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 1434 Views
कुड़ियाघाट पर बप्पा को विदाई:श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह का 11वां गणेश महोत्सव संपन्न

लखनऊ में श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय 11वां भव्य गणेश महोत्सव विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को गाजे-बाजे और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन ऐतिहासिक कुड़ियाघाट पर किया गया। पांच दिनों तक चले इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन सुबह-शाम विशेष पूजा-अर्चना, भव्य आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। अंतिम दिन हवन-पूजन और महाआरती के बाद भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालु नाचते-गाते कुड़ियाघाट पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बप्पा को विसर्जित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से रामू पुरी महाराज, धीरज बाबा, आदेश शुक्ला, आचार्य कुलदीप पांडे, अनुज शर्मा, अरविन्द सिंह, विवेक मिश्रा, मोनू गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी और ओमकार सिंह समेत श्री बुद्धेश्वर महादेव श्रृंगार समूह के सभी सेवादारों एवं स्थानीय भक्तों का विशेष सहयोग रहा।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *