Wednesday, 23 September 2026
होम Crime कुशल निशानेबाज-तैराक थे रेंजर प्रताप, दो साल पहले मिली थी पोस्टिंग, डंपर ने छीनी जिंदगी तो उजड़ा परिवार का सहारा
Crime

कुशल निशानेबाज-तैराक थे रेंजर प्रताप, दो साल पहले मिली थी पोस्टिंग, डंपर ने छीनी जिंदगी तो उजड़ा परिवार का सहारा

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
23 September 2026 7:26 PM 1 मिनट पठन 36 Views
कुशल निशानेबाज-तैराक थे रेंजर प्रताप, दो साल पहले मिली थी पोस्टिंग, डंपर ने छीनी जिंदगी तो उजड़ा परिवार का सहारा

Pratapgarh Ranger Murder Case: प्रतापगढ़ के छोटी सादड़ी में अवैध खनन रोकने के दौरान जान गंवाने वाले रेंजर प्रताप सिंह चूंडावत का परिवार अब गहरे संकट में है. 40 वर्षीय प्रताप सिंह परिवार के इकलौते कमाने वाले थे. कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने पिता को खोया था और अब पत्नी आशा कुंवर, 13 वर्षीय बेटी गुंजन और 8 वर्षीय बेटे अनिरुद्ध के सिर से भी उनका सहारा छिन गया. करीब दो साल पहले छोटी सादड़ी में पोस्टिंग पाने वाले प्रताप सिंह वन्यजीव संरक्षण में सक्रिय रहे. बाघ, तेंदुआ, अजगर और मगरमच्छ के रेस्क्यू में उन्होंने काम किया. वे कुशल निशानेबाज और तैराक भी थे. अवैध खनन कार्रवाई के दौरान डंपर से कुचलकर उनकी मौत के मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है और डंपर चालक की तलाश जारी है. परिवार और संगठनों ने उन्हें शहीद का दर्जा देने की मांग की है.

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *