Tuesday, 15 September 2026
होम Crime गाजीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Crime

गाजीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
14 September 2026 5:26 PM 1 मिनट पठन 442 Views
गाजीपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. खानपुर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को सिधौना हाल्ट से पकड़ा गया। यह घटना तब हुई जब लड़की स्कूल से घर लौट रही थी। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पिता को दी। इसके बाद पीड़िता के पिता ने स्थानीय पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। खानपुर थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि सिधौना चौकी इंचार्ज सुधीर रॉय अपनी टीम के साथ इलाके में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर आरोपी युवक को सिधौना रेलवे हाल्ट से पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अभिषेक कुमार बताया, जो इशोपुर, थाना खानपुर निवासी जोगिंदर राम का बेटा है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *