Sunday, 06 September 2026
होम Top News जन्माष्टमी के बाद संभल में सजा बाबा श्याम का दरबार:दिल्ली-कोलकाता के फूलों से हुआ श्रृंगार; बारिश के बीच आधी रात केक काटा, 12:30 बजे आरती
Top News

जन्माष्टमी के बाद संभल में सजा बाबा श्याम का दरबार:दिल्ली-कोलकाता के फूलों से हुआ श्रृंगार; बारिश के बीच आधी रात केक काटा, 12:30 बजे आरती

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
6 September 2026 7:28 PM 1 मिनट पठन 96 Views
जन्माष्टमी के बाद संभल में सजा बाबा श्याम का दरबार:दिल्ली-कोलकाता के फूलों से हुआ श्रृंगार; बारिश के बीच आधी रात केक काटा, 12:30 बजे आरती

संभल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद संभल की कल्कि नगरी में खाटू नरेश श्याम बाबा का संकीर्तन हुआ। श्री श्याम सेवा समिति की अगुवाई में शनिवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के शेर खां सराय स्थित प्राचीन श्रीकृष्णेश्वर नाथ सूर्यकुंड मंदिर में आयोजन किया गया। बारिश के कारण श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षाकृत कम रही, लेकिन देर रात तक भक्त भजनों पर झूमते रहे। रात 12 बजे केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद 12:30 बजे बाबा श्याम की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। संकीर्तन की शुरुआत संभल के भजन गायक अग्रवाल बंधुओं ने महामंत्र ‘ॐ श्री श्याम देवाय नमः’ के जाप से की। बाबा श्याम का दरबार दिल्ली और कोलकाता से मंगाए गए फूलों से सजाया गया था। वृंदावन धाम से आए गायक पुलकित मिश्रा और संभल के अतुल सत्संग अग्रवाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। पुलकित मिश्रा ने ‘यशोदा मैया के लाला हुआ है बधाई हो बधाई हो…’, ‘हैप्पी बर्थडे टू यू…’, ‘रंगीन गुब्बारों से मंडप सजाया है…’, ‘तेरी याद आती है बड़ी आती है बड़ी सताती है, दर्शन दे दो ना…’ और ‘बसलो वृंदावन में बांके बिहारी…’ जैसे भजन सुनाए। अतुल अग्रवाल ने ‘कीर्तन की है रात बाबा आज थाणे आनो है…’ और ‘कब आयेगा मेरा सांवरियां…’ जैसे भजनों से माहौल भक्तिमय कर दिया। जन्मोत्सव मनाकर भक्तिभाव में डूबे श्रद्धालु बारिश के बावजूद कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु बाबा श्याम की भक्ति में डूबे रहे। समिति अध्यक्ष अनुज गर्ग ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अगले दिन बाबा श्याम का संकीर्तन कराने की परंपरा है। इस बार भी बाबा का विशेष श्रृंगार दिल्ली और कोलकाता से मंगाए गए फूलों से किया गया। विशाल रुहेला ने कहा कि बाबा के संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया और देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में विशेष गुप्ता, शैलेंद्र अग्रवाल, विजय चंद्रा, विनीत रुहेला, अमित अग्रवाल, प्रशांत रुहेला, नवनीत कुमार, कमल गुप्ता, आलेश गुप्ता, सागर चंद्रा, प्रतीक सक्सेना, ललित ठाकुर, सोनिया, मुन्नी देवी, कोमल, प्रिया, सरोज समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और बच्चे मौजूद रहे।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *