Thursday, 17 September 2026
होम Education बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (नगरीय क्षेत्र) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी , तीन और चार दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन आज से
Education

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (नगरीय क्षेत्र) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी , तीन और चार दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन आज से

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
16 September 2026 5:26 PM 1 मिनट पठन 1349 Views
बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (नगरीय क्षेत्र) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी , तीन और चार दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन आज से

बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक (नगरीय क्षेत्र) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी , तीन और चार दिसंबर को होगी परीक्षा, आवेदन आज से ओटीआर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन कर पाएंगे अभ्यर्थी प्रयागराज । शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हुआ। मंगलवार देर शाम उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक भर्ती का महत्वपूर्ण विज्ञापन जारी किया गया। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि विज्ञापन के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग के तहत सहायक अध्यापक, (शहरी) के 11,508 रिक्त पदों का विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही संबंधित पदों के लिए आवेदन करना होगा। विज्ञापन संख्या-05/2026 के तहत सहायक अध्यापक संबद्ध प्राइमरी तथा सहायक अध्यापक (शहरी) के पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर होगी। इन पदों के लिए परीक्षा तीन एवं चार दिसंबर को होगी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *