Saturday, 19 September 2026
होम Politics अलिखेश यादव स्‍वप्‍न देखें भाजपा तीसरी बार उत्‍तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है केशव प्रसाद मौर्य
Politics

अलिखेश यादव स्‍वप्‍न देखें भाजपा तीसरी बार उत्‍तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है केशव प्रसाद मौर्य

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
19 September 2026 12:27 PM 1 मिनट पठन 121 Views
अलिखेश यादव स्‍वप्‍न देखें भाजपा तीसरी बार उत्‍तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव जी को यह पता होना चाहिए कि 2027 तो छोड़िए, 2047 तक समाजवादी पार्टी सत्ता में आने वाली नहीं है। अखिलेश यादव जी आजकल किसी के सिखाए बहुत सी बातें करते रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनको धूल चटाने, कमल का फूल खिलाने के लिए तैयार है। कमल खिला है, कमल खिला रहेगा। और 2014 से लेकर के 2024 तक का इतिहास इस बात का प्रमाण है कि भारतीय जनता पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ता हैं और समाजवादी पार्टी के पास गुंडे, अपराधी और दंगाई। भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने जा रही है, 27 में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है, “भारतीय जनता पार्टी हैट्रिक लगाने जा रही है और समाजवादी पार्टी को सफा करके सैफई भेजने जा रही है। यहाँ जो तमाम स्टॉल्स हैं, अच्छे प्रकार के उत्पाद हैं, अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदें और जो फूड सेक्टर की इंडस्ट्री स्थापित करना चाहते हैं, वो भी आएँ। क्योंकि इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए जो जरूरत है, वो मशीनरी भी यहाँ पर उपलब्ध है, महिला अगर कोई फूड इंडस्ट्री स्थापित करती है और उसको जो बिजली की जरूरत है, उसमें अगर वो सोलर पैनल का आवेदन करेंगी तो 90 प्रतिशत का अनुदान देने का काम फूड प्रोसेसिंग डिपार्टमेंट कर रहा है। तो आइए, फूड सेक्टर में क्रांति लाइए और आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश बनाने में सहभागी बनें.

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *