इस्लामाबाद। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के क्षेत्रीय आतंकवाद-विरोधी ढांचे (रैट्स) की काउंसिल ने ईरान के खिलाफ हालिया अमेरिकी सैन्य हमलों की निंदा की है। संगठन ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का विरोध दोहराते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया। तुर्किए की सरकारी समाचार एजेंसी अनाडोलू के मुताबिक, यह रुख सोमवार को इस्लामाबाद में आयोजित एससीओ रैट्स काउंसिल की 46वीं बैठक के दौरान सामने आया। बैठक की अध्यक्षता पाकिस्तान ने की। इसमें बेलारूस, भारत, ईरान, कजाकिस्तान, चीन, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, रूस, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडलों के अलावा एससीओ रैट्स की कार्यकारी …
Source: Read Full Article