Sunday, 20 September 2026
होम Crime कुशीनगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:दोस्त पर हत्या की आशंका, आज होगा अंतिम संस्कार; प्रशासन सतर्क
Crime

कुशीनगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:दोस्त पर हत्या की आशंका, आज होगा अंतिम संस्कार; प्रशासन सतर्क

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
20 September 2026 10:27 PM 1 मिनट पठन 54 Views
कुशीनगर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या:दोस्त पर हत्या की आशंका, आज होगा अंतिम संस्कार; प्रशासन सतर्क

कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के बभनौली में शुक्रवार देर शाम चाकू से गोदकर युवक रोहित की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि हमलावरों के निशाने पर रोहित नहीं, बल्कि उसका दोस्त नीरज क्यों था। घटना में नीरज घायल हुआ है, जबकि बीच-बचाव के दौरान रोहित की जान चली गई। पुलिस ने नीरज की मां की तहरीर पर छह युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पर चाकू से हमला किया तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के धुरिया हाता निवासी रोहित अपने दोस्त नीरज पटेल के साथ शुक्रवार शाम बाइक से तमकुही क्षेत्र के बभनौली बाजार गया था। लौटते समय एक निजी स्कूल के पास दो बाइकों पर सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों पर चाकू से हमला किया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घायल रोहित और नीरज को तमकुहीराज सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। नीरज का इलाज कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नीरज को पहले से निशाना बनाया गया था या मौके पर हुए विवाद के दौरान हमला रोहित तक पहुंच गया। कुछ दिन पहले आरोपियों ने मारपीट की थी जांच में यह भी सामने आया है कि चंद दिन पहले आरोपियों ने बभनौली स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के एक गार्ड से मारपीट की थी। इस मामले में 17 सितंबर को सेवरही थाने में दी गई तहरीर में नीरज गवाह था। पुलिस इस घटना को भी मौजूदा हमले से जोड़कर जांच कर रही है। इसके साथ ही हमले की वजह, आरोपियों के आपसी संबंध और घटना से पहले की गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है। रोहित दिल्ली में रहकर फर्नीचर का कारोबार करता था और कुछ दिन के लिए गांव आया था। उसकी मौत के बाद परिवार के साथ गांव में भी मातम का माहौल है। शनिवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो बड़ी संख्या में लोग घर पर जुट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय एसडीएम कुणाल गौरव और सीओ जयंत यादव ने पीड़ित परिवार के मांग पत्र पर विचार करने का आश्वासन देकर लोगों को समझाया। देर रात होने के कारण अंतिम संस्कार नहीं हो सका। रोहित का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। एहतियातन आसपास के थानों की पुलिस को भी सतर्क रखा गया है। सीओ जयंत यादव ने बताया कि छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दो आरोपी हिरासत में हैं, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *