Sunday, 06 September 2026
होम Crime गाजीपुर में अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, घाट पर स्नान के दौरान हुआ हादसा
Crime

गाजीपुर में अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, घाट पर स्नान के दौरान हुआ हादसा

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
6 September 2026 4:26 PM 1 मिनट पठन 126 Views
गाजीपुर में अंतिम संस्कार में आया युवक गंगा में डूबा, घाट पर स्नान के दौरान हुआ हादसा

ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर के बड़ेसर गंगा घाट पर शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक गंगा में डूब गया। वह अपने दादा रामकिशुन के अंतिम संस्कार में शामिल होने आया था। युवक का नाम गणेश प्रसाद है और वह बिहार के रामगढ़ का रहने वाला है। अंतिम संस्कार के बाद परिजन गंगा में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान गणेश प्रसाद गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह देखते ही देखते गहरे पानी में गायब हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से गंगा में युवक की तलाश शुरू कराई। हालांकि, देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि बड़ेसर गंगा घाट पर स्नान करते समय युवक गहरे पानी में डूब गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। युवक के नहीं मिलने से परिजन लगातार घाट पर मौजूद रहकर उसके मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *