Thursday, 10 September 2026
होम Lifestyle मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी
Lifestyle

मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
10 September 2026 12:26 PM 1 मिनट पठन 273 Views
मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी के 18 साल पूरे:गद्दी दिवस और लड्डू गोपाल की छठी धूमधाम से मनाई गई, दही हांडी भी फोड़ी

लखनऊ के डालीगंज स्थित मनकामेश्वर मंदिर में महंत दिव्यागिरी महाराज के गद्दी पर आसीन होने के 18 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को ‘गद्दी दिवस’ समारोह धूमधाम से मनाया गया। इसी अवसर पर लड्डू गोपाल की छठी भी मनाई गई। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। दिनभर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान की छठी पूजन संपन्न हुई। बाल कृष्ण के रूप में सजे बाल कृष्ण गोरक्ष ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। इसके बाद महंत दिव्यागिरी महाराज की विशेष आरती की गई। आरती के बाद महंत ने परंपरा के अनुसार दही की मटकी फोड़ी। मटकी फूटते ही मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। भगवान को कढ़ी-चावल और माखन-मिश्री का विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ शहर के गणमान्य लोग और साधु-संत शामिल हुए। महंत दिव्यागिरी महाराज ने कहा कि पिछले 18 वर्षों से गद्दी की सेवा और धर्म की रक्षा का दायित्व निभाने का अवसर मिला है। यह महादेव के आशीर्वाद और जनता के स्नेह का परिणाम है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *