Tuesday, 08 September 2026
होम Environment प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश:काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं
Environment

प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश:काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
8 September 2026 6:26 PM 1 मिनट पठन 56 Views
प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश:काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं

प्रयागराज में सोमवार देर रात अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई तो कई इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ीं। दिनभर तेज धूप रहने के बाद बीच-बीच में बादल छाए हुए थे, लेकिन देर रात अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की ओर से सुबह से ही देर रात बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद रात में अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। शहरी इलाकों में जहां रिमझिम बारिश हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर मौसम इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। चार दिन बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून प्रयागराज में पिछले करीब चार दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ था। इस दौरान दिन में तेज धूप निकल रही थी और उमस भी महसूस हो रही थी। अब सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह से बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव के बाद बारिश का दौर दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *