Tuesday, 08 September 2026
होम Crime बागपत: CCTV से खुला जले हुए शव का राज, 14 वर्षीय परी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; पति-पत्नी गिरफ्तार!!
Crime

बागपत: CCTV से खुला जले हुए शव का राज, 14 वर्षीय परी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; पति-पत्नी गिरफ्तार!!

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
8 September 2026 12:26 PM 1 मिनट पठन 247 Views
बागपत: CCTV से खुला जले हुए शव का राज, 14 वर्षीय परी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; पति-पत्नी गिरफ्तार!!

बागपत: CCTV से खुला जले हुए शव का राज, 14 वर्षीय परी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा; पति-पत्नी गिरफ्तार!! !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!! 500 से 600 CCTV कैमरों और 1500 से 2000 वाहनों की जांच के बाद पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पहचान मिटाने के लिए तेजाब और पेट्रोल से जलाया था शव दो टूक//बागपत। थाना कोतवाली बागपत पुलिस और स्वाट टीम ने हाईवे किनारे मिले अज्ञात महिला के जले हुए शव की गुत्थी सुलझाते हुए सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक पुरुष और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान मथुरा निवासी करीब 14-15 वर्षीय परी पुत्री पप्पू के रूप में हुई है। आरोप है कि अमन सागर और उसकी पत्नी ने मिलकर परी की गला दबाकर हत्या की और पहचान छिपाने के लिए उसके शव को बोरे में बंद कर स्कूटी से बागपत लाकर हाईवे किनारे फेंक दिया। इसके बाद चेहरे पर तेजाब डालकर पेट्रोल से शव जला दिया गया। 13 अगस्त को हाईवे किनारे मिला था अज्ञात महिला का जला शव पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को ग्राम काठा के चौकीदार सलाऊद्दीन ने थाना कोतवाली बागपत पुलिस को सूचना दी थी कि काठा गांव में हाईवे किनारे कब्रिस्तान की दीवार के पास एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागपत ने हत्याकांड के खुलासे के लिए कई पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने लगातार प्रयास कर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन 72 घंटे के भीतर पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए अज्ञात शव का अंतिम संस्कार कराया गया। 500 से अधिक CCTV फुटेज और हजारों वाहनों की जांच घटना के खुलासे के लिए थाना कोतवाली बागपत पुलिस और स्वाट टीम ने व्यापक स्तर पर जांच शुरू की। टीम ने करीब 500 से 600 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके अलावा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे तथा लोनी-काठा-मवीकलां टोल बैरियर से गुजरने वाले करीब 1500 से 2000 वाहनों की जांच की गई। इसी दौरान पुलिस को एक बिना नंबर की संदिग्ध स्कूटी फुटेज में दिखाई दी। स्कूटी पर एक महिला, करीब दो वर्ष का बच्चा और एक पुरुष सवार नजर आए। पुलिस ने फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू की तो पता चला कि वे दिल्ली के शास्त्री पार्क, जीरो पुश्ता, न्यू उस्मानपुर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे और घटना वाले दिन ही मकान खाली कर कहीं चले गए थे। मथुरा में दर्ज गुमशुदगी से जुड़ी हत्या की कड़ियां जांच में सामने आया कि संदिग्ध मकान में अमन सागर अपनी पत्नी, 14 वर्षीय परी और करीब दो वर्ष के बच्चे के साथ रहता था। परिवार मूल रूप से मथुरा का रहने वाला था। पुलिस ने मथुरा पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि परी के लापता होने के संबंध में थाना हाईवे, मथुरा में मुकदमा दर्ज था। परी के पिता पप्पू ने 17 अप्रैल 2026 को अपनी बेटी के लापता होने के संबंध में थाना हाईवे मथुरा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने स्थानीय लोगों और परिजनों से पूछताछ की तो अमन सागर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आईं। पुलिस के मुताबिक, परी के घर के सामने अमन सागर और उसकी पत्नी कपड़े की दुकान करते थे। इसी दौरान परी का अमन के संपर्क में आना बताया गया। बाद में परी अमन के संपर्क में रहने लगी और उसके बच्चे की देखभाल तथा घरेलू काम में सहयोग करती थी। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान अमन और परी के बीच नजदीकियां बढ़ीं और अमन अपनी पत्नी तथा परी के साथ दिल्ली में किराये के मकान में रहने लगा। शक के बाद पति-पत्नी के बीच बढ़ने लगा विवाद पुलिस की जांच के अनुसार, अमन की पत्नी को परी और अमन के बीच संबंधों को लेकर शक होने लगा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद बढ़ने लगा। अमन के काम पर जाने के बाद उसकी पत्नी और परी के बीच भी विवाद होने की बात पुलिस जांच में सामने आई। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते अमन ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर परी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर स्कूटी पर रखा गया और दोनों उसे लेकर बागपत पहुंचे। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला, फिर पेट्रोल से जलाया आरोप है कि काठा के पास हाईवे किनारे शव को फेंकने के बाद मृतका की पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसके चेहरे पर तेजाब डाला गया और पेट्रोल डालकर शव जला दिया गया। वारदात के बाद दोनों दिल्ली स्थित किराये का मकान खाली कर हाथरस चले गए थे। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दोनों की तलाश जारी रखी। आखिरकार 7 सितंबर 2026 को थाना कोतवाली बागपत पुलिस और स्वाट टीम ने अमन सागर तथा उसकी पत्नी को लोनी-बागपत बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या UP85DA9802 बरामद की है। पुलिस के मुताबिक अमन सागर की उम्र करीब 30 वर्ष है और वह जिम ट्रेनर का काम करता है, जबकि उसकी पत्नी की उम्र करीब 25 वर्ष है। पुलिस टीम को 50 हजार रुपये का पुरस्कार हत्याकांड के सफल अनावरण पर अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन, मेरठ द्वारा खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले के खुलासे में CCTV फुटेज, टोल बैरियर से गुजरने वाले वाहनों की जांच, तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई पतारसी-सुरागरसी महत्वपूर्ण साबित हुई। गिरफ्तार आरोपी: 1. अमन सागर पुत्र स्व. राजेश कुमार , निवासी दशवधाम कॉलोनी, गोकुल बैराज, औरंगाबाद खादर, जनपद मथुरा, उम्र करीब 30 वर्ष। 2. अमन सागर की पत्नी , उम्र करीब 25 वर्ष। बरामदगी: घटना में प्रयुक्त होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या UP85DA9802 । कार्रवाई करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार चाहल थाना कोतवाली बागपत, स्वाट प्रभारी उपनिरीक्षक रंजीत सिंह, उपनिरीक्षक अंकित चौहान सहित थाना कोतवाली बागपत और स्वाट टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *