जयपुर। राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। शनिवार को जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में दिनभर बारिश का दौर चला। मौसम विभाग ने रविवार को भी करीब 20 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश के चलते सवाई माधोपुर और धौलपुर के दो बांध छलक गए, जबकि कई बड़े बांधों के द्वार खोलकर पानी की निकासी करनी पड़ी। तेज बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सवाई माधोपुर, बारां, बूंदी और कोटा जिलों में कई स्थानों पर नदियों पर बनी रपट पानी में डूब गईं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में …
Source: Read Full Article