Saturday, 12 September 2026
होम Environment लखनऊ में सुबह से छाए बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी:1 से 10 सितंबर तक 630.3 मिमी बारिश, सामान्य से 51.4 मिमी ज्यादा बरसा पानी
Environment

लखनऊ में सुबह से छाए बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी:1 से 10 सितंबर तक 630.3 मिमी बारिश, सामान्य से 51.4 मिमी ज्यादा बरसा पानी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
11 September 2026 7:27 PM 1 मिनट पठन 862 Views
लखनऊ में सुबह से छाए बादल, ऑरेंज अलर्ट जारी:1 से 10 सितंबर तक 630.3 मिमी बारिश, सामान्य से 51.4 मिमी ज्यादा बरसा पानी

लखनऊ में सुबह से बादल छाए हैं। दिन में बादलों की गरज चमक के साथ में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास बना रहेगा। लखनऊ में 1 जून से लेकर 10 सितंबर तक मानसून के दौरान कुल 630.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 578.9 मिलीमीटर है। ऐसे में अभी तक लखनऊ में कुल बरसात सामान्य से 9 मिलीमीटर अधिक हुई है। सिर्फ अगस्त के महीने में लखनऊ में अकेले 330 मिलीमीटर बारिश हुई। यह जून व जुलाई के जोड़ से भी अधिक रही। गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा है। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी व न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही है। दिन में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम की 2 तस्वीरें देखिए… अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा बारिश और बिजली का दौर राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश में इस सीजन मानसून का प्रदर्शन कुल मिलाकर सामान्य रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ लखनऊ, बरेली और अंबिकापुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र तक फैली हुई है। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिमी यूपी पर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर भी देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के असर से अगले 2 दिनों तक पूर्वांचल में कहीं-कहीं गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। मानसून ट्रफ की कमजोरी के कारण अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश थमी हुई है। हालांकि, अगले 2 दिनों के बाद यहां बारिश की गतिविधियों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन किसी भारी या व्यापक बारिश का अनुमान नहीं है। अगले 48 घंटों तक पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर बादलों के गरजने चमकने के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर बना रहेगा। इसके बाद मानसूनी गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *