Thursday, 10 September 2026
होम Business सेंसेक्स में 533 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23500 के नीचे खुला
Business

सेंसेक्स में 533 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23500 के नीचे खुला

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
9 September 2026 11:27 PM 1 मिनट पठन 52 Views
सेंसेक्स में 533 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23500 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (9 सितंबर 2026, बुधवार) भी मार्केट कमजोरी के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 533 अंक यानि कि 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,044 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 135 अंक यानि कि 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,498 के स्तर पर खुला।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *