Monday, 14 September 2026
होम Crime 10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, गोनाह सूरतपुरा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तार, VIDEO
Crime

10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, गोनाह सूरतपुरा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तार, VIDEO

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
13 September 2026 11:28 PM 1 मिनट पठन 623 Views
10 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज, गोनाह सूरतपुरा मोड़ के पास से हुई गिरफ्तार, VIDEO

देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 10 साल की एक बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रुद्रपुर क्षेत्र निवासी रवि किशन के रूप में हुई है। उसे रविवार की सुबह सात बजे गोनाह सूरतपुरा मोड़ के पास से पकड़ा गया। बच्ची की मां ने 11 सितंबर को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में बीएनएस की धारा 65(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5(m)/6 के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायत में बच्ची की मां ने बताया कि घटना वाले दिन उनकी बेटी घर के बाहर थी। इसी दौरान आरोपी उसे बहाने से अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के घर पहुंचने पर उसने परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी को गोनाह सूरतपुरा मोड़ के पास से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े दूसरे तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *