Wednesday, 30 September 2026
होम DBN Samachar लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज टी20: टिकट के दाम घटे, बिक्री में आई तेजी; 4 अक्टूबर को पहुंचेंगी दोनों टीमें
DBN Samachar

लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज टी20: टिकट के दाम घटे, बिक्री में आई तेजी; 4 अक्टूबर को पहुंचेंगी दोनों टीमें

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
29 September 2026 12:42 PM 1 मिनट पठन 953 Views
लखनऊ में भारत-वेस्टइंडीज टी20: टिकट के दाम घटे, बिक्री में आई तेजी; 4 अक्टूबर को पहुंचेंगी दोनों टीमें

लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह बढ़ रहा है। दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए इस बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने टिकट की कीमतों में बड़ी कटौती की है।

टिकट बिक्री में आई तेजी

इकाना स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए टिकट बिक्री शुरू हो चुकी है। पिछली कुछ अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अपेक्षाकृत कम दर्शक पहुंचने के बाद UPCA ने इस बार टिकटों के दाम कम रखने का फैसला किया है।

इकाना स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 50 हजार है। एसोसिएशन को उम्मीद है कि कम कीमतों के कारण इस बार बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसक स्टेडियम पहुंचेंगे।

₹399 से शुरू हुई टिकट की कीमत

भारत-वेस्टइंडीज टी20 मुकाबले के लिए टिकट की कीमत 399 रुपये से शुरू होकर 13,500 रुपये तक रखी गई है। टिकटों पर डायनेमिक फेयर लागू होगा। यानी मैच की तारीख नजदीक आने के साथ कुछ टिकटों की कीमत में बदलाव हो सकता है।

अलग-अलग स्टैंड के लिए घोषित कीमतें इस प्रकार हैं:

  • जनरल स्टैंड: ₹400 से ₹1,000
  • नॉर्थ वीआईपी टैरेस: ₹1,099
  • साउथ वीआईपी टैरेस: ₹3,499
  • नॉर्थ लॉन: ₹6,400
  • साउथ लॉन: ₹7,400
  • नॉर्थ कॉरपोरेट बॉक्स: ₹8,400
  • साउथ कॉरपोरेट बॉक्स: ₹9,400
  • नॉर्थ वीआईपी लाउंज: ₹7,400
  • साउथ वीआईपी लाउंज: ₹13,500

ऑनलाइन टिकट बिक्री के लिए District App (by Zomato) का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पहले के मुकाबलों से काफी कम हुई कीमत

रिपोर्ट के मुताबिक, इकाना में पहले हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के टिकट करीब ₹1,000 से ₹25,000 तक रहे हैं। इस बार टिकट की कीमतों को काफी कम किया गया है।

UPCA को उम्मीद है कि टिकट सस्ते होने से स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ेगी। खास तौर पर सामान्य स्टैंड की कम कीमत क्रिकेट प्रशंसकों को आकर्षित कर सकती है।

6 अक्टूबर को होगा पहला टी20

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर 2026 को शाम 7 बजे लखनऊ में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद और पांचवां 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा।

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *