अमेरिका के ओहायो में शुक्रवार दोपहर हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला किया गया. रिचमंड हाइट्स स्थित श्री स्वामीनारायण वडताल धाम मंदिर को करीब 1:30 बजे निशाना बनाया गया. हमले में खिड़कियां टूट गईं और इमारत को नुकसान पहुंचाया. कोएलिशन ऑफ़ हिंदूज़ ऑफ़ नॉर्थ अमेरिका (CoHNA) के मुताबिक उस समय पुजारी और भक्त मंदिर के अंदर थे. तोड़फोड़ का वीडियो आया सामने हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (HAF) ने X पर एक वीडियो और फोटो शेयर किया है. जिसमे देखा जा सकता है की टूटी फूटी खिड़कियां दिख रही हैं. HAF ने एक्स पर बताया, ‘आज दोपहर 1:30 बजे, रिचमंड हाइट्स, ओहियो में श्री स्वामीनारायण वडताल धाम हिंदू मंदिर पर हमला किया गया, जिन्होंने मंदिर पर ईंटें फेंकी, जिससे काफी नुकसान हुआ.’ इसके साथ ही बताया कि मंदिर पर हमले का सर्विलांस फुटेज उपलब्ध है और अधिकारी इसकी जांच कर रहे हैं. संगठन ने कहा कि वह मंदिर के नेताओं के संपर्क में है और हर संभव मदद कर रहा है. ⚠️Hindu temple attacked in Ohio today| At 1:30 PM today, the Shree Swaminarayan Vadtal Dham Hindu Mandir in Richmond Heights, Ohio was attacked by perpetrator(s) who threw bricks at the temple causing significant damage. Surveillance video is available and being reviewed by… pic.twitter.com/yruWaC7TnR — Hindu American Foundation (@HinduAmerican) October 3, 2026 जल्द कार्रवाई की मांग की HAF ने घटना को संभावित हेट क्राइम बताते हुए अधिकारियों से आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की. संगठन ने हिंदू और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के खिलाफ नफरत की निंदा करने की भी अपील की. वहीं, CoHNA (कोएलिशन ऑफ़ हिंदूज़ ऑफ़ नॉर्थ अमेरिका) ने बताया कि हमले के समय पुजारी और श्रद्धालु मंदिर के अंदर मौजूद थे. संगठन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग की. किसी भी संदिग्ध की पहचान अभी तक पब्लिक में नहीं हुई है और किसी भी गिरफ्तारी की तुरंत पुष्टि नहीं हुई है. ANI ने बताया कि अधिकारियों ने हमले के पीछे किसी धार्मिक मकसद का भी पता नहीं लगाया है. पहले भी हो चुका है हमला CoHNA के मुताबिक, अमेरिका में पहले भी हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इनमें 2022 में न्यूयॉर्क के श्री तुलसी मंदिर में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ना, 2023 में कैलिफोर्निया के स्वामीनारायण मंदिर में नफरत भरी ग्रैफिटी और 2024-25 में BAPS मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं शामिल हैं. यह खबर भी पढ़ें: Prem Keetanu Day 1 BOC: ‘दृश्यम 3’ की आंधी में उड़ी ‘प्रेम किटाणु’, रिलीज के पहले दिन ही लाखों में सिमटा वीर पहाड़िया का प्यार;…
Source: Read Full Article