ग़ाज़ीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर. गाजीपुर की गहमर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित आरोपी अंजनी सिंह को गिरफ्तार किया है। अंजनी सिंह (50) गहमर गांव के पट्टी खेलूराय का रहने वाला है। उसे गुरुवार देर शाम भदौरा पुलिया के पास से गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। गहमर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक विजय बहादुर सिंह और उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी गाजीपुर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी ने बताया कि अंजनी सिंह पर गहमर थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत कुल 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
Source: Read Full Article