Monday, 12 October 2026
होम Sports India vs Zimbabwe Women T20: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में संभालेंगी टीम की कमान
Sports

India vs Zimbabwe Women T20: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में संभालेंगी टीम की कमान

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
12 October 2026 1:26 PM 1 मिनट पठन 172 Views
India vs Zimbabwe Women T20: रायपुर पहुंचीं स्मृति मंधाना, पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में संभालेंगी टीम की कमान

India vs Zimbabwe Women T20: रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज (India vs Zimbabwe Women T20) का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) रविवार शाम रायपुर पहुंच गईं। टीम की बाकी खिलाड़ी भी इसी दिन पहुंची हैं, जबकि जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को रायपुर आएगी। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मुकाबले नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 16 अक्टूबर से शुरू होंगे मुकाबले भारत और जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe Women T20) की महिला टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 18 अक्टूबर और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को होगा। सभी मैच शाम 7 बजे से शुरू होंगे। रायपुर में तीन अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होने से स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों को अपनी पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। दोनों टीमें करेंगी अभ्यास रायपुर पहुंचने के बाद भारतीय टीम 12 अक्टूबर को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की महिला टीम 12 अक्टूबर को पहुंचेगी और 13 अक्टूबर को मैदान पर अभ्यास करेगी। इसके बाद दोनों टीमें सीरीज के मुकाबलों की तैयारी को अंतिम रूप देंगी। ये खबर भी पढ़ें: Bastar Train Cancelled: आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, बस्तर की 6 ट्रेनों पर असर; 2 एक्सप्रेस 20 अक्टूबर तक रद्द पहली बार फुल-टाइम कप्तान बनीं स्मृति मंधाना इस सीरीज में स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पहली बार फुल-टाइम कप्तान के रूप में भारतीय महिला टीम की कमान संभालेंगी। शेफाली वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है। पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। ये खबर भी पढ़ें: Bastar Train Cancelled: आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन, बस्तर की 6 ट्रेनों पर असर; 2 एक्सप्रेस 20 अक्टूबर तक रद्द टीम में कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल भारतीय टीम में ऋचा घोष, जी. कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिन्तिमणि कलिता और मिन्नू मणि भी शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें: Indore T20 Match: इंदौर में टीम इंडिया की बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, अभिषेक की फिफ्टी, अर्शदीप-धीर चमके

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *