Tuesday, 13 October 2026
होम Crime 20 हजार के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:संभल में छह लोग घायल, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
Crime

20 हजार के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:संभल में छह लोग घायल, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
13 October 2026 7:26 PM 1 मिनट पठन 153 Views
20 हजार के लेनदेन पर दो पक्षों में मारपीट:संभल में छह लोग घायल, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र के गांव लावर में सोमवार देर रात करीब 11 बजे 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के परिवार पर हमला कर मारपीट की, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। सूचना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चार लोगों को रेफर कर दिया गया। पीड़ित पक्ष ने थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घायल ओमेंद्र के मुताबिक, करीब आठ दिन पहले बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई थी। ओमेंद्र ने बताया कि इसके बाद वे लोग गांव छोड़कर चले गए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनसे माफी मंगवाई थी। बाद में एक नंबर से फोन आया और मामले में समझौता करने की बात कही गई। इस पर वे लोग गांव लौट आए। ओमेंद्र का आरोप है कि घर पहुंचते ही दूसरे पक्ष के लोग उनके घर पर चढ़ आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि विवाद की वजह 20 हजार रुपये का लेनदेन है। उनके अनुसार, उन्होंने किसी से रुपये लेकर रामोतार को दिए थे। इस बात का जिक्र बच्चों ने स्कूल में रामोतार की बेटी से किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। मारपीट में अशर्फी (70), उनके पुत्र चंद्रकेश (36), अमित पाल (14), ज्योति (9), ओमेंद्र (30) और कृष्पाल घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने रामोतार, संदीप, राधेश्याम, रजनीश और उनके बच्चों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *