Tuesday, 13 October 2026
होम Crime भोजपुर- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:एक दोस्त की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बच्ची को स्कूल छोड़कर घर लौटते समय हुआ हादसा
Crime

भोजपुर- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:एक दोस्त की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बच्ची को स्कूल छोड़कर घर लौटते समय हुआ हादसा

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
13 October 2026 8:26 PM 1 मिनट पठन 144 Views
भोजपुर- तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर:एक दोस्त की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; बच्ची को स्कूल छोड़कर घर लौटते समय हुआ हादसा

भोजपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार 2 दोस्तों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की एक दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे की हालत गंभीर है। मृतक की पहचान पवार गांव निवासी संतोष साह के पुत्र अंगद कुमार(18) के तौर पर हुई है। इंटर का छात्र था। घायल अंकित उपाध्याय को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना पवना थाना क्षेत्र के बद्री टोला और पहरपुर गांव के पास की है। पवार पंचायत के मुखिया विजय कुमार रजक ने बताया कि अंगद अपने दोस्त अंकित उपाध्याय के घर की बच्ची को बाइक से स्कूल छोड़ने गया था। वापस घर लौटते समय तीन पहिया मालगाड़ी ने रौंद दिया। जिसमें उसकी जान चली गई। दोस्त की हालत नाजुक बनी बनी हुई है। जांच में जुटी पुलिस हादसे की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में मां कलावती देवी, भाई उमेश कुमार और अमरेश कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *