Friday, 16 October 2026
होम Lifestyle डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर प्रेरणा का संदेश:बड़े सपने देखें, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें विद्यार्थी
Lifestyle

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर प्रेरणा का संदेश:बड़े सपने देखें, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें विद्यार्थी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
15 October 2026 10:26 PM 1 मिनट पठन 139 Views
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती पर प्रेरणा का संदेश:बड़े सपने देखें, उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करें विद्यार्थी

डॉ. वकील नजीर इंटर कॉलेज में गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर विद्यार्थियों को उनके विचारों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। स्कूल के प्रबंधक डॉ. वकील नजीर शेख ने कहा कि विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने के साथ उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने शिक्षा, अनुशासन और सकारात्मक सोच को सफलता का आधार बताया। असफलताओं से घबराने के बजाय उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने, नवाचार अपनाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। डॉ. कलाम का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्शों को अपनाकर विद्यार्थी जिम्मेदार नागरिक बनें और देश के विकास में योगदान दें।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *