Sunday, 18 October 2026
होम Business चेंबर-ऑफ कॉमर्स की पहल पर सस्ती चीनी का वितरण शुरू:रामकोला चीनी मिल ने 5125 रुपये प्रति क्विंटल तय की दर
Business

चेंबर-ऑफ कॉमर्स की पहल पर सस्ती चीनी का वितरण शुरू:रामकोला चीनी मिल ने 5125 रुपये प्रति क्विंटल तय की दर

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
18 October 2026 6:27 PM 1 मिनट पठन 136 Views
चेंबर-ऑफ कॉमर्स की पहल पर सस्ती चीनी का वितरण शुरू:रामकोला चीनी मिल ने 5125 रुपये प्रति क्विंटल तय की दर

आम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर चीनी उपलब्ध कराने के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयास से त्रिवेणी इंजीनियरिंग एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रामकोला चीनी मिल इकाई ने पहल की है। इसके तहत फुटकर विक्रेताओं को 5125 रुपए प्रति क्विंटल की दर से चीनी उपलब्ध कराई जा रही है। प्रत्येक दुकानदार को अधिकतम एक क्विंटल चीनी देने की व्यवस्था की गई है, ताकि अधिक से अधिक दुकानदारों के माध्यम से इसका लाभ आम लोगों तक पहुंच सके। चीनी वितरण की इस पहल का शुभारंभ चीनी मिल के मैनेजर मानवेंद्र राय, विमल पाराशर, बालकृष्ण पांडेय, सेल्स मैनेजर संजय टिबडेवाल और चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने चीनी कारोबारियों की मौजूदगी में फीता काटकर किया। इसके बाद संतोष पोद्दार ने अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया। वैध लाइसेंस दिखाने पर ही मिलेगी चीनी चीनी वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने और इसका लाभ वास्तविक फुटकर दुकानदारों तक पहुंचाने के लिए लाइसेंस संबंधी दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं। दुकानदारों को अपनी दुकान से संबंधित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FSSAI) के लाइसेंस की छायाप्रति अथवा किसी अन्य संबंधित विभाग का वैध लाइसेंस जमा करना होगा। इसके आधार पर ही उन्हें चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक दुकानदार को अधिकतम एक क्विंटल चीनी देने का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा फुटकर विक्रेताओं को इस योजना से जोड़ा जा सके। इससे वे निर्धारित दर पर चीनी प्राप्त कर अपने ग्राहकों को उपलब्ध करा सकेंगे। चेंबर अध्यक्ष ने मिल प्रबंधन को दी बधाई इस पहल के लिए चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय सिंघानिया ने चीनी मिल प्रबंधन, उसकी पूरी टीम और चीनी कारोबारी संतोष पोद्दार को बधाई दी। उन्होंने आमजन के हित में किए गए इस प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में मौजूद व्यापारियों ने भी इस पहल का स्वागत किया और अध्यक्ष संजय सिंघानिया को बधाई दी। रविवार को भी सुबह 10:30 बजे से होगा वितरण आयोजकों के अनुसार, चीनी वितरण का कार्यक्रम रविवार को भी जारी रहेगा। सुबह 10:30 बजे से निर्धारित स्थान पर फुटकर दुकानदारों को 5125 रुपए प्रति क्विंटल की दर से चीनी उपलब्ध कराई जाएगी। इस पहल से फुटकर विक्रेताओं को चीनी खरीदने का अवसर मिलेगा और आम उपभोक्ताओं तक उचित मूल्य पर चीनी पहुंचाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में ऋषभ पोद्दार, प्रशुन पोद्दार, राहुल सिंघानिया, अरुण शुक्ला, माया त्रिपाठी, नीलेश कुशवाहा, शशांक मिश्रा समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *