Monday, 19 October 2026
होम Education MP TET 2026: एमपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सिर्फ 34,200 आवेदन, दशहरे के बाद तय होगी तारीख; 32 हजार प्रमोशन अटके
Education

MP TET 2026: एमपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सिर्फ 34,200 आवेदन, दशहरे के बाद तय होगी तारीख; 32 हजार प्रमोशन अटके

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
19 October 2026 12:26 PM 1 मिनट पठन 115 Views
MP TET 2026: एमपी में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए सिर्फ 34,200 आवेदन, दशहरे के बाद तय होगी तारीख; 32 हजार प्रमोशन अटके

MP TET 2026: मध्यप्रदेश में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। करीब डेढ़ लाख शिक्षकों में से सिर्फ 34,200 ने ही आवेदन किया है। दो बार आवेदन की तारीख बढ़ाने के बावजूद संख्या में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। अब माध्यमिक शिक्षा मंडल, कर्मचारी चयन मंडल से आवेदकों की सूची मिलने के बाद जिला और संभाग के हिसाब से उनकी लिस्टिंग कराएगा। इसके आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या और स्थान तय किए जाएंगे। 20 हजार सरकारी, 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक स्कूल शिक्षा विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सितंबर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 11 अक्टूबर थी। कुल 34,200 आवेदकों में करीब 20 हजार सरकारी स्कूलों के शिक्षक और 14 हजार निजी स्कूलों के शिक्षक बताए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब माध्यमिक शिक्षा मंडल को कर्मचारी चयन मंडल से आवेदकों की पूरी सूची मिलने का इंतजार है। जिला और संभाग के हिसाब से बनेगी सूची आवेदकों की सूची मिलने के बाद उनकी पदस्थापना के आधार पर जानकारी तैयार की जाएगी। इसमें पता लगाया जाएगा कि किस जिले और संभाग से कितने शिक्षकों ने आवेदन किया है। साथ ही शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों की संख्या भी अलग-अलग दर्ज की जाएगी। इसी जानकारी के आधार पर परीक्षा केंद्रों की संख्या और उनके स्थान तय करने में मदद मिलेगी। परीक्षा की तारीख और केंद्रों के निर्धारण को लेकर दशहरे के बाद बैठक प्रस्तावित है। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव बुद्धेश वैद्य, लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह और संबंधित अधिकारी शामिल हो सकते हैं। बैठक में परीक्षा की तारीख पर भी चर्चा होगी। इसके बाद परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। (MP TET 2026) ये खबर भी पढे़ें: Gwalior Truck Accident: ग्वालियर ट्रक एक्सीडेंट की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 7 दिन में आएगी रिपोर्ट 32 हजार से ज्यादा पदोन्नतियां परीक्षा के इंतजार में प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग के 32 हजार से अधिक पदों पर (MP TET 2026) पदोन्नति की प्रक्रिया भी शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़ी हुई है। परीक्षा पास करने वाले सरकारी शिक्षकों को रिक्त पदों की उपलब्धता के आधार पर पदोन्नति मिलने की संभावना है। विभागीय स्तर पर जनवरी में परीक्षा परिणाम आने की स्थिति में पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। हालांकि, इसका वास्तविक समय परीक्षा परिणाम और उपलब्ध रिक्त पदों पर निर्भर करेगा। ये खबर भी पढे़ें: MP Board Exam 2027: एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं परीक्षा के पैटर्न में बदलाव, 2 नंबर के प्रश्नों में खत्म हुआ विकल्प; 17 फरवरी से एग्जाम शिक्षक संगठन TET के विरोध पर कायम दूसरी ओर, शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET 2026) का विरोध भी जारी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने 22 दिसंबर तक अपना आंदोलन स्थगित किया था, लेकिन संगठन परीक्षा नहीं कराने की मांग पर कायम है। शासकीय शिक्षक संगठन मप्र के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने कहा कि विधानसभा में संकल्प पारित कर तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर सरकार की तर्ज पर केंद्र सरकार को कानून में बदलाव का प्रस्ताव भेजा जाए। राज्य सरकार ने अब तक इस मांग को मंजूरी नहीं दी है। ऐसे में एक तरफ परीक्षा की तारीख और केंद्र तय करने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षक संगठनों का विरोध भी जारी है। ये खबर भी पढे़ें:MP IAS Transfer: भोपाल नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन का ट्रांसफर, राम प्रकाश अहिरवार को मिली जिम्मेदारी

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *