Kota Abheda Park Tigress Mehak: कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में 23 वर्षीय बाघिन महक को संतुलन बिगड़ने और चोट लगने के खतरे के चलते डिस्प्ले एरिया में न छोड़ने का फैसला लिया गया है. विशेषज्ञ समिति की सलाह पर मुख्य वन संरक्षक टी. मोहनराज और उप वन संरक्षक प्रमोद कुमार धाकड़ ने यह निर्णय लिया. महक ने 17 अक्टूबर को खाना नहीं खाया था, लेकिन 18 अक्टूबर को उसने 2.8 किग्रा चिकन खाया. अब उसे नाइट शेल्टर और कराल क्षेत्र में रखकर लगातार मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा.
Source: Read Full Article