Tuesday, 20 October 2026
होम Crime युवक ने साधु को घूंसे मारे, चप्पल से पीटा:हरदोई में सड़क पर गिराकर दोनों ने एक दूसरे को पीटा
Crime

युवक ने साधु को घूंसे मारे, चप्पल से पीटा:हरदोई में सड़क पर गिराकर दोनों ने एक दूसरे को पीटा

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
20 October 2026 9:26 PM 1 मिनट पठन 124 Views
युवक ने साधु को घूंसे मारे, चप्पल से पीटा:हरदोई में सड़क पर गिराकर दोनों ने एक दूसरे को पीटा

हरदोई की कोतवाली शहर क्षेत्र में सिनेमा चौराहे स्थित मंदिर के पास साधु वेशधारी बाबा और एक युवक के बीच 19 अक्टूबर बीती देर रात 9 बजे कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाबा ने युवक के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, राम चहेते पुत्र बाबूराम निवासी रहीमपुर, थाना पिहानी, हरदोई शहर में भाजपा नेत्री कीर्ति सिंह के आवास पर रहकर माली का काम करता है। बताया गया कि वह सामान खरीदने के लिए सिनेमा चौराहे आया था। वापस लौटते समय मंदिर के पास उसकी साधु वेशधारी बाबा रामचंद्र से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बाबा रामचंद्र पुत्र स्वर्गीय इन्दर निवासी घोसार थाना देहात कोतवाली, हरदोई, सिनेमा चौराहे स्थित मंदिर के पास बैठते हैं। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उन्होंने युवक के सिर पर डंडे से वार कर दिया। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए। दो तस्वीरें देखें घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण में कार्रवाई कर रही है। हालांकि, विवाद की असल वजह क्या थी और कहासुनी किस बात को लेकर शुरू हुई, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के संबंध में पुलिस की ओर से आगे की जानकारी का इंतजार है।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *