मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य एवं सिख समाज के प्रमुख व्यक्तित्व सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी का आज सुबह निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका लगातार उपचार चल रहा था। उनके निधन की खबर से मुजफ्फरनगर के राजनीतिक, सामाजिक एवं सिख समाज में शोक की लहर दौड़ गई। सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थीं। मुजफ्फरनगर के राजनीतिक और सामाजिक जीवन में उनकी …
Source: Read Full Article