Thursday, 22 October 2026
होम Crime Bhopal Matrix Salon: भोपाल में VIP मैट्रिक्स सैलून का वीडियो वायरल, एक्सपायरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने का आरोप
Crime

Bhopal Matrix Salon: भोपाल में VIP मैट्रिक्स सैलून का वीडियो वायरल, एक्सपायरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने का आरोप

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
22 October 2026 12:26 PM 1 मिनट पठन 66 Views
Bhopal Matrix Salon: भोपाल में VIP मैट्रिक्स सैलून का वीडियो वायरल, एक्सपायरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने का आरोप

Bhopal Matrix Salon: भोपाल में महंगे और बड़े ब्रांड के सैलून में इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर सवाल उठे हैं। चूनाभट्टी और नारायण नगर के मैट्रिक्स सैलून (Matrix Salon) पर एक्सपायरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने और रिफिलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं। युवक ने वीडियो जारी करके उठाए सवाल एक युवक ने वीडियो जारी करके कहा कि मैट्रिक्स सैलून में एक्सपायरी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। वीडियो में एक्सपायरी प्रोडक्ट्स रिफिल करने का दावा किया जा रहा है। एक्सपायरी डेट भी दिखाई जा रही है। एक्सपायरी प्रोडक्ट्स और रिफिलिंग के आरोप आमतौर पर ग्राहक महंगे और बड़े ब्रांड के सैलून में अच्छी सर्विस और असली प्रोडक्ट्स की उम्मीद लेकर जाते हैं। ऐसे में मैट्रिक्स सैलून (Matrix Salon) को लेकर सामने आए आरोपों ने ग्राहकों के भरोसे पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मैट्रिक्स सैलून की ओर से अभी कोई जवाब नहीं युवक की ओर से लगाए गए आरोपों को लेकर मैट्रिक्स सैलून मैनेजमेंट की ओर से कोई जवाब नहीं आया है। फिलहाल आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। ये खबर भी पढ़ें: रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल की हत्या की जांच के लिए 5 सदस्यीय SIT बनाई, उमेश तिवारी होंगे अध्यक्ष मैट्रिक्स प्रोफेशनल हेयर केयर ब्रांड मैट्रिक्स (Matrix) दुनियाभर में पहचान रखने वाला एक बड़ा प्रोफेशनल हेयर केयर ब्रांड है, जो L’Oréal के प्रोफेशनल प्रोडक्ट्स डिवीजन का हिस्सा है। 1980 में शुरू हुआ ये ब्रांड सैलून इंडस्ट्री में हेयर केयर, हेयर कलर और स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें: https://chat.whatsapp.com/IXahwEVgJHyHpyGZjyYpHk

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *