नमस्कार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। अमेरिकी यौन अपराधी एपस्टीन और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का IPO खुलने के पहले ही दिन 3 गुना ज्यादा भरा। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 1. पीएम मोदी की दिल्ली में पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के साथ द्विपक्षीय वार्ता। 2. रूस डीजल का पहला जहाज अमेरिका के लिए रवाना करेगा। 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. खड़गे बोले- सरकार महिला आरक्षण लागू करे, परिसीमन का इंतजार क्यों; रिजिजू के जरिए पीएम विपक्ष को जवाब देते हैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार लोकसभा की मौजूदा सीटों के आधार पर महिलाओं को 33% आरक्षण अभी लागू कर सकती है। इसके लिए परिसीमन का इंतजार करने की क्या जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है। प्रधानमंत्री विपक्षी नेताओं के पत्रों का खुद जवाब नहीं देते, बल्कि दूसरों के जरिए जवाब भिजवाते हैं। खड़गे ने कहा कि पीएम ने रिजिजू को असली अधिकार नहीं दिए हैं। ज्ञानेश कुमार की तरह मध्यस्थ की तरह उनका इस्तेमाल कर रहे हैं। खड़गे ने यह बातें कर्नाटक के कलबुर्गी कहीं। पूरी खबर पढ़ें… 2. योगी ने दरोगा-इंस्पेक्टर का बाइक भत्ता 300 रुपए बढ़ाया, मोबाइल रिचार्ज के लिए अब 2500 मिलेंगे; 3 बड़ी घोषणाएं कीं सीएम योगी ने बुधवार को पुलिस विभाग के लिए 3 बड़ी घोषणाएं कीं। पुलिस स्मृति दिवस पर उन्होंने कहा- अब प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के अफसरों को वर्दी के लिए 6,400 नहीं, 15 हजार रुपए भत्ता मिलेगा। इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर का मोटरसाइकिल भत्ता भी 700 से बढ़ाकर 1,000 रुपए कर दिया है। वहीं, पुलिसकर्मियों को मोबाइल रिचार्ज के लिए अब 2 हजार की जगह 2,500 रुपए मिलेंगे। योगी ने अब तक तीन बार भत्ता बढ़ाया पढ़ें पूरी खबर… 3. यौन अपराधी एपस्टीन और मंत्री हरदीप पुरी की फोटो वायरल: मंत्री ने कहा था- कभी अकेले नहीं मिला; कांग्रेस का सवाल किया अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कई तस्वीरें वायरल हैं। जो अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर मौजूद हैं। इन तस्वीरों को डिपार्टमेंट के जारी दस्तावेजों के नौवें सेट में रखा गया था। सेट में कम से कम 11 तस्वीरें हैं। पुरी और जेफ्री एपस्टीन के संपर्क की बात सबसे पहले नवंबर 2025 में सार्वजनिक चर्चा में आई थी। उस समय हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की निगरानी समिति की ओर से जारी एक ईमेल में दोनों के बीच बातचीत का जिक्र था। हालांकि पुरी लगातार कहते रहे हैं वे एपस्टीन से केवल प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले, अलग से कभी मुलाकात नहीं हुई। पूरी खबर पढ़ें… 4. मंत्री संजय निषाद बोले- BJP आरक्षण दे, वरना धोखा खाएगी, अखिलेश गोरखपुर से लड़ें यूपी विधानसभा चुनाव से पहले निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने भाजपा को कड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सम्मेलन के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, मछुआरा समाज को आरक्षण देना होगा। साथ तभी देंगे, जब आरक्षण की बात होगी। भाजपा को जल्द निर्णय लेना होगा। अगर मांग पूरी नहीं हुई तो भाजपा धोखा खाएगी। मंत्री संजय निषाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सहयोग के बिना चुनाव लड़ेंगे और सपा से ज्यादा वोट लेकर जीतेंगे। पढ़ें पूरी खबर… 5. Jio का IPO पहले ही दिन 3 गुना भरा, ₹30 हजार करोड़ के शेयरों के लिए ₹67 हजार करोड़ की बोली लगी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का IPO खुलने के पहले ही दिन यानी 21 अक्टूबर को टारगेट से 3 गुना ज्यादा भर गया। देश के सबसे बड़े IPO में 30 हजार करोड़ रुपए के इश्यू के लिए 67 हजार करोड़ रुपए की बोली लग चुकी है। IPO 23 अक्टूबर तक खुला है। कंपनी ने 30,188 करोड़ रुपए जुटाने के लिए कुल 27 करोड़ शेयर जारी किए हैं। बड़े इन्वेस्टर्स को 7.24 करोड़ शेयर बेचकर ₹8,110 करोड़ पहले ही मिल चुके हैं। आम लोगों के लिए रखे गए 19,75,25,934 शेयर्स के मुकाबले 60,10,21,860 शेयर्स के लिए आवेदन मिले हैं। पहले दिन सब्सक्रिप्शन की स्थिति संस्थागत निवेशक: बड़े निवेशकों ने तय कोटे से 9 गुना ज्यादा बोली लगाई है। आम निवेशक: इस कैटेगरी में अब तक IPO 73% सब्सक्राइब हो चुका हैं। कर्मचारी: इनके तय हिस्से का 133% IPO सब्सक्राइब हो चुका है। शेयरहोल्डर्स: रिलायंस के शेयरहोल्डर्स ने 141% शेयर्स के लिए बोली लगाई है। IPO में कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे जियो के एक शेयर की कीमत यानी प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 है। आम निवेशक को शेयर खरीदने के लिए कम से कम ₹13,428 लगाने होंगे, जबकि अधिकतम 14 लॉट यानी 168 शेयर के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ₹1.87 लाख रुपए लगेंगे। पूरी खबर पढ़ें… 6. पाकिस्तान छोड़ यूरोपीय देशों में बस रहे बड़े अफसर, पुर्तगाल पसंदीदा ठिकाना; नौकरी में रहते ही भागने का प्लान बना रहे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने आरोप लगाया है कि कई बड़े सरकारी अधिकारियों ने विदेशों में घर बसा लिया है। सभी ने नौकरी में रहते हुए ही यह प्लान बना लिया था। हालांकि किसी अधिकारी का पद और नाम सामने नहीं आया है। आसिफ के मुताबिक, अधिकारियों ने कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के दूसरे देशों में स्थायी रूप से बसने की तैयारी की थी। पिछले कुछ सालों में पुर्तगाल ऐसे अधिकारियों के लिए पसंदीदा ठिकाना बनकर उभरा है। पुर्तगाल में बसाने के नाम पर पाकिस्तानी अफसरों से ठगी आसिफ ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति पाकिस्तानी सरकारी अधिकारियों को पुर्तगाल में स्थायी निवास (PR) दिलाने में मदद करने का दावा कर रहा था। उसने कई प्रभावशाली अधिकारियों से बड़ी रकम वसूली और फिर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 7. CJP नेता सौरव-आशुतोष को 7 दिन बाद जमानत, दिल्ली पुलिस ने 3 दिन की कस्टडी मांगी थी; जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पकड़े गए थे कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 7 दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिल गई है। दोनों को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के दौरान दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया था। दरअसल, 12 अक्टूबर को सरकार ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद 13 अक्टूबर को दोनों नेता तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था। फिर 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें, फिर जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं। सौरव-आशुतोष के खिलाफ दोनों केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं से जुड़े जंतर-मंतर मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले कनॉट प्लेस में दर्ज केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी। पूरी खबर पढ़ें… 8. सेंगोल बनाने वाले एथिराज का निधन, 99 साल के थे: 1947 में नेहरू को मिला, मोदी 2023 में संसद लाए नए संसद भवन में स्थापित सेंगोल को बनाने वाले ज्वैलर्स थिरु वुम्मिडी एथिराज का बुधवार को चेन्नई में निधन हो गया। वे 99 साल के थे। एथिराज ने ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। यह सेंगोल 1947 में देश की आजादी के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को सौंपा गया था। आजादी के बाद प्रयागराज के इलाहाबाद म्यूजियम की नेहरू गैलरी में रखा गया था। वहां इसकी पहचान नेहरू को उपहार में मिली सुनहरी छड़ी के रूप में दर्ज थी। 2018 तक एथिराज का परिवार भी सेंगोल से अनजान रहा। उन्हें एक आर्टिकल से इसके बारे में जानकरी मिली। 28 मई 2023 को पीएम मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान सेंगोल को लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया। पूरी खबर पढ़ें… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 1. नेशनल: HAL ने IAF को पहले 3 HTT-40 विमान सौंपे:नए पायलटों की ट्रेनिंग शुरू होने में 2 साल लगेंगे; 57% हिस्सा भारत में बना (पूरी खबर पढ़ें) 2. नेशनल: भारत आए अमेरिकी विदेश मंत्री का पाकिस्तान पर बयान: कहा- वह परमाणु ताकत, उससे बातचीत जरूरी, भारत भी ईरान से दोस्ती रखता है (पूरी खबर पढ़ें) 3. बिजनेस: SBI के 4,000 ग्राहकों का डेटा लीक: डार्क वेब पर नाम-नंबर, ईमेल और पता मौजूद; बैंक बोला- कामकाज और सर्विसेज पर असर नहीं (पूरी खबर पढ़ें) 4. मुंबई: डेढ़ साल की बच्ची को छठी मंजिल से फेंका: 10 साल की पड़ोसी बच्ची के खिलाफ 7 दिन बाद FIR; मुंबई की घटना CCTV में कैद (पूरी खबर पढ़ें) 5. नेशनल: दावा- CM मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका: ₹50,000 का चालान काटा, फ्रांस से लौटे थे; AAP बोली- केंद्र का अहंकार टूटना चाहिए (पूरी खबर पढ़ें) 6. नेशनल: शाह बोले- कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति: 2029 तक देश नशामुक्त बनाएंगे, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में 3,600 जवानों ने बलिदान दिया (पूरी खबर पढ़ें) 7. नेशनल: दिल्ली-NCR में AQI 240 के पार; GRAP-1 लागू: होटलों में तंदूर और जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक; दिल्ली में खराब हवा से हर साल 12,000 मौतें (पूरी खबर पढ़ें) 8. नेशनल: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग में इस्तेमाल हथियार अमृतसर से लाए: दो महिलाओं ने मुंबई तक पहुंचाया; शूटर रेहान की मां बोली- हरियाणा में छिपा मास्टरमाइंड (पूरी खबर पढ़ें) 9. स्पोर्ट्स: अमित मिश्रा दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन बॉलिंग कोच बने: फ्रेंचाइजी के लिए 10 IPL सीजन खेल चुके; 3 हैट्रिक लेने वाले इकलौते गेंदबाज (पूरी खबर पढ़ें) 10. स्पोर्ट्स: BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं: वनडे वर्ल्डकप के लिए फिटनेस-फॉर्म सबसे अहम, गिल को सीनियर्स से मदद मिलेगी (पूरी खबर पढ़ें) 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… पति ने लगाया गले, पत्नी की पसलियां टूटीं चीन में पति ने पत्नी को इतनी जोर से गले लगाया कि उसकी पांच पसलियां टूट गईं, जबकि एक पसली में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने अचानक जोर से गले लगाने से बचने और सीने में लगातार दर्द होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 1. आज का एक्सप्लेनर: बांग्लादेशी जोड़े की किस ‘अनैतिक हरकत’ पर सऊदी ने सजा-ए-मौत दी, लड़की का असली नाम स्वीटी, परिवार उसे जिंदा क्यों बता रहा 2. भास्कर एक्सक्लूसिव: ‘राज्य तैयार तो 2029 में देश में एक साथ चुनाव’: दावा- 7 लाख करोड़ बचेंगे, पूर्व चुनाव आयुक्त बोले- जादू की छड़ी है क्या 3. भास्कर एक्सक्लूसिव: टाइगर श्राफ पर अटैक के आरोपी की लैविश लाइफ: कभी रैपिडो चलाई, अब BMW से घूमता है; बेगूसराय में पिता की लिट्टी-चोखा की दुकान 4. किम कार्दशियन@46: क्लोदिंग स्टोर वर्कर से बनीं ग्लोबल स्टार: बॉयफ्रेंड ने सेक्स टेप रिलीज किया, गन पॉइंट पर बंदी बनाई गईं, 17100 करोड़ है संपत्ति 5. जरूरत की खबर: सोते समय मुंह से निकलती है लार: डॉक्टर से समझें, यह कब नॉर्मल है, कब किसी बीमारी का संकेत, बचाव के 11 उपाय 6. रिलेशनशिप एडवाइज: गर्लफ्रेंड उम्र में 4 साल बड़ी है: दोस्त मजाक उड़ाते हैं, उनकी बातें अब परेशान करने लगी हैं, कैसे डील करूं 7. भास्कर एक्सक्लूसिव: MP के नगरीय निकायों में भ्रष्टाचार का VIDEO:ACS बोले- 2 लाख की कचरा गाड़ी ₹6 लाख में खरीदी, 200 LED का रेट 60 लाख 8. क्राइम फाइल्स: अपमान का बदला बना कत्ल की वजह:महिला को आश्रम लाने पर गुरु ने लगाई थी फटकार, गुस्से में शिष्य ने गला घोंटा 9. यूपी एक्सप्लेनर: भाजपा को राजा भैया की जरूरत क्यों पड़ी:कुंडा में क्षत्रिय 6%, दलित 26% फिर भी 33 साल से विधायक; गठबंधन हुआ तो किसे फायदा 10. भास्कर एक्सक्लूसिव: मॉडल श्रद्धा दुबे चुनाव लड़ना चाहती थी:शिवपाल की पार्टी में भी रही; कहती- क्या पता कल ‘नेता’ बन जाऊं 11. भास्कर इन्वेस्टिगेशन: यूपी के विकास प्राधिकरणों में रिश्वत का रेट कार्ड:इंजीनियर ने मकान की फाइल अटकाई, भास्कर रिपोर्टर से 3 लाख मांगे; देखिए स्टिंग 12. भास्कर एक्सक्लूसिव: लिव-इन पार्टनर का मर्डर, 5 घंटे डेडबॉडी के साथ रहा: सुबह फोन पर बात करते हुए बिल्डिंग से बाहर निकला, भास्कर के पास Exclusive वीडियो 13. ग्राउंड रिपोर्ट: कोटा हादसा- जिसे तैरना आता था, वो भी डूब गया: एक की 3 महीने पहले लव मैरिज हुई थी; दूसरे के जन्मदिन की पार्टी की तैयारी चल रही थी 14. राजस्थान: दूसरे चरण में सरपंच के 15 हजार से ज्यादा दावेदार:जानिए 3626 पंचायतों में मैदान में किसने ठोकी ताल, पहली बार भास्कर एप पर सभी चेहरे 15. भास्कर एक्सक्लूसिव: MLC चुनाव में वोट चोरी!: कॉलेज को पता नहीं, उनके नाम पर बन गए मतदाता; बंद कॉलेज के 50 वोर्टस कैसे बन गए? 16. MLC इलेक्शन: नीतीश ने देवेश चंद्र को राज्यसभा भेजने से मना किया:JDU को कह के हराया, सबसे अमीर MLC ने बगावत कर BJP को पटखनी दी 17. ग्राउंड रिपोर्ट: योग नगरी ऋषिकेश में कचरे के पहाड़ से लोग परेशान:MLA बोले- विकास जनता को महसूस हो रहा; क्षेत्रवाद बढ़ा तो 5वीं बार टिकट पर खतरा 18. बर्थ एनिवर्सरी शम्मी कपूर: राज कपूर की प्रेमिका से किस मांगी, मधुबाला ने पतला कहा तो शराब पी, मुमताज से आखिरी मुलाकात में कहा- मरने वाला हूं 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मिथुन राशि वालों इनकम अच्छी रहेगी, कन्या वालों का रुका काम पूरा होगा और आर्थिक समस्या दूर होगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Source: Read Full Article