Monday, 26 October 2026
होम Education कौशांबी में PET परीक्षा आज से शुरू:13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद मिलेगी एंट्री
Education

कौशांबी में PET परीक्षा आज से शुरू:13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद मिलेगी एंट्री

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
25 October 2026 10:26 PM 1 मिनट पठन 113 Views
कौशांबी में PET परीक्षा आज से शुरू:13 केंद्रों पर दो पालियों में होगी, ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद मिलेगी एंट्री

उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) की लिखित परीक्षा आज 25 अक्टूबर से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कौशांबी BL मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 25 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा में कुल 9 हजार 120 परीक्षार्थी शामिल होंगे। तीन दिनों में छह पालियों में होगी परीक्षा यह परीक्षा तीन निर्धारित तिथियों- 25 अक्टूबर (रविवार), 30 अक्टूबर (शुक्रवार) और 1 नवंबर (रविवार) को आयोजित की जा रही है। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा के प्रत्येक दिन हर पाली में 4,560 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शासनादेश के अनुसार, सभी 13 परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा चुकी है। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा बनाये रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा, सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है। ट्रिपल लेयर चेकिंग के बाद परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में इंट्री मिलेगी 1.आदर्श इंटर कॉलेज, फकीराबाद, चौराहा सराय अकिल 2. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कड़ा 3. जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज 4. करारी इंटरमीडिएट कॉलेज, किंग नगर करारी 5. कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज, नया बाजार भरवारी, हनुमान मंदिर के बगल में, भरवारी, 6. कृषक इंटर कॉलेज, हिनौता सरसवां, मंझनपुर 7. नेशनल इंटर कॉलेज, मेहता रोड, भरवारी 8. पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, पूरब शरीरा 9. राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, वार्ड नं.-6, जानकीपुर सिराथू 10. राजकीय इंटर कॉलेज, ओसा मँझनपुर, भेलखा रोड, कोदार 11. एस.ए.वी. इंटर कॉलेज, सुभाष नगर, सैनी सिराथू रोड 12. सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज, फकीराबाद सराय अकिल 13. श्री हुबलाल इंटर कॉलेज, गौरा रोड भरवारी

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *