Saturday, 05 September 2026
होम Education 101 करोड़ से कस्तूरबा विद्यालयों का होगा कायाकल्प
Education

101 करोड़ से कस्तूरबा विद्यालयों का होगा कायाकल्प

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
4 September 2026 6:27 PM 1 मिनट पठन 1019 Views

101 करोड़ से कस्तूरबा विद्यालयों का होगा कायाकल्प लखनऊ । प्रदेश में बेटियों की शिक्षा को मजबूत आधार देने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) के आधारभूत ढांचे का व्यापक कायाकल्प और सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा । यहां 101.49 करोड़ से केजीबीवी में आवासीय क्षमता, स्वच्छता और सुरक्षा से जुड़े विकास कार्य होंगे इसके साथ ही अतिरिक्त डॉरमेट्री, जर्जर भवनों के निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, बाउ वॉल और सेप्टिक टैंक आदि का निर्माण कराया जाएगा। इन सुविधाओं से विद्यालयों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त शिक्षा केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि इसके लिए उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदायी संस्था बनाया गया। निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि केजीबीवी परिसर में छात्राओं के रहने की क्षमता बढ़ाने के साथ ही आवश्यक सुविधाओं का विस्तार होगा। अतिरिक्त डॉरमेट्री से आवासीय क्षमता बढ़ेगी। वहीं जर्जर भवनों के बनने से सुरक्षित भवन उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। राज्य स्तर से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जिला स्तर पर तेजी से शुरू कराने के लिए बीएसए को कार्यदायी संस्था से समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *