CG News: Manendragarh में चोरी की वारदातों से खौफ, लाठी-डंडे लेकर रात में पहरा दे रहीं महिलाएं ! छत्तीसगढ़ के एमसीबी (MCB) जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से तंग आकर अब महिलाएं खुद सड़कों पर उतर आई हैं। रेलवे कॉलोनी और चैनपुर क्षेत्र में बीते 10 से… pic.twitter.com/WWOThlVUeD — Bansal News Official (@BansalNews_) September 9, 2026 छत्तीसगढ़ के एमसीबी (MCB) जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों से तंग आकर अब महिलाएं खुद सड़कों पर उतर आई हैं। रेलवे कॉलोनी और चैनपुर क्षेत्र में बीते 10 से 15 दिनों के भीतर एक के बाद एक कई चोरियों की घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों में भारी खौफ का माहौल है। पुलिस प्रशासन की ढिलाई और समय पर कार्रवाई न होने से नाराज महिलाओं ने लाठी-डंडे हाथों में थामकर खुद रात में गश्त और पहरेदारी करने का फैसला किया है। महिलाओं का कहना है कि पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिससे अब उन्हें अपने घरों की सुरक्षा खुद करनी पड़ रही है। आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे एसपी कार्यालय का घेराव करेंगी।
Source: Read Full Article