Thursday, 10 September 2026
होम Environment हरदोई में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:पर्वतारोही अभिनीत ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, युवाओं से की अपील
Environment

हरदोई में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:पर्वतारोही अभिनीत ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, युवाओं से की अपील

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
10 September 2026 8:28 PM 1 मिनट पठन 95 Views
हरदोई में दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:पर्वतारोही अभिनीत ने जन्मदिन पर लगाया पौधा, युवाओं से की अपील

हरदोई के पर्वतारोही देश-विदेश की कई ऊंची पर्वत चोटियों पर तिरंगा फहरा चुके अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही एवं उत्तर प्रदेश सरकार के ‘स्वामी विवेकानंद यूथ अवॉर्ड’ से सम्मानित अभिनीत मौर्य ने जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित रखने के बजाय प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभानी चाहिए। जन्मदिन पर पौधा लगाने की अपील अभिनीत ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्वतारोहण अभियानों के दौरान प्रकृति को करीब से समझने का अवसर मिला। पहाड़, जंगल, नदियां और हिमनद हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर हैं, जिनका संरक्षण जरूरी है। ‘एक व्यक्ति-एक पौधा’ का लिया संकल्प उन्होंने बताया कि पर्वतारोहण अभियानों के माध्यम से स्वच्छ पर्वतीय पर्यावरण और प्लास्टिक व कचरा मुक्त क्षेत्रों को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाते हैं। युवाओं से विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने और ‘एक व्यक्ति-एक पौधा’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी भविष्य सुरक्षित रहेगा।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *