Thursday, 10 September 2026
होम Lifestyle Ujjain Khade Hanuman Temple: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में फिर पहुंचेगी IIT इंदौर की टीम, बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देख सुरक्षा बढ़ाई
Lifestyle

Ujjain Khade Hanuman Temple: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में फिर पहुंचेगी IIT इंदौर की टीम, बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देख सुरक्षा बढ़ाई

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
10 September 2026 8:28 PM 1 मिनट पठन 105 Views
Ujjain Khade Hanuman Temple: उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर में फिर पहुंचेगी IIT इंदौर की टीम, बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देख सुरक्षा बढ़ाई

Ujjain Khade Hanuman Mandir Viral Video: मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के उज्जैन ( Ujjain News ) स्थित प्रसिद्ध खड़े हनुमान मंदिर ( Khade Hanuman Mandir ) को लेकर चल रहे विवाद और चर्चाओं के बीच अब IIT इंदौर ( IIT Indore ) की टीम एक बार फिर मंदिर पहुंचकर जांच करेगी। इससे पहले सोमवार को टीम ने मंदिर परिसर ( Ujjain Khade Hanuman Temple ) पहुंचकर प्रतिमा और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया था। अब गुरुवार को विशेषज्ञों की टीम दोबारा तकनीकी जांच के लिए मंदिर पहुंचेगी। सती गेट के पास स्थित इस मंदिर को ( Ujjain Khade Hanuman Mandir Viral Video ) हटाने की कार्रवाई को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रतिमा के अपने स्थान से नहीं हटने को लेकर श्रद्धालुओं के बीच अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं। इंस्टाग्राम ( Instagram ), यूट्यूब ( YouTube ) और अन्य सोशल मीडिया ( Social media ) प्लेटफॉर्म पर खड़े हनुमान मंदिर से जुड़े वीडियो तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। महाकाल के बाद भक्त पहुंच रहे खड़े हनुमान मंदिर सोशल मीडिया पर वीडियो और रील्स वायरल होने के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले चार दिनों में करीब 8 हजार से ज्यादा भक्त मंदिर पहुंच चुके हैं। इनमें मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात ( Gujarat News ), महाराष्ट्र ( Maharashtra News ) और राजस्थान ( Rajasthan News ) से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं। कई लोग दर्शन के साथ मंदिर और प्रतिमा से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। हनुमानजी की प्रतिमा को टेंट लगाकर सुरक्षित रखा प्रशासन की ओर से पूरे मामले में सतर्कता बरती जा रही है। मंदिर परिसर के आसपास चल रही कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। बताया जा रहा है कि मंदिर के आसपास का काफी हिस्सा हटाया जा चुका है, जबकि हनुमानजी की प्रतिमा को फिलहाल टेंट लगाकर सुरक्षित रखा गया है। बढ़ती संख्या को देख बैरिकेडिंग की गई, बल तैनात श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंदिर क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है। साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की स्थिति उत्पन्न न हो। यह भी पढ़ें: Ujjain Khade Hanuman Idol Shifting Protest: उज्जैन में नहीं हिली खड़े हनुमान की प्रतिमा, जबरन शिफ्टिंग पर बढ़ा विवाद ! संतों और हिंदू संगठनों का विरोध

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *