Saturday, 10 October 2026
होम Politics DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र अस्थायी रूप से मंजूर
Politics

DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र अस्थायी रूप से मंजूर

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
11 September 2026 5:26 PM 1 मिनट पठन 45006 Views
DUSU Election में अध्यक्ष पद के लिए 25 नामांकन पत्र अस्थायी रूप से मंजूर

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को अस्थायी रूप से मंजूरी दे दी गई है। विश्वविद्यालय के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक नोटिस में यह जानकारी दी गई। अस्थायी सूची में विभिन्न कॉलेजों और विभागों के उम्मीदवार शामिल हैं, जिनमें लॉ सेंटर-द्वितीय, पीजीडीएवी कॉलेज, बौद्ध अध्ययन विभाग, कैंपस लॉ सेंटर, एसपीएम कॉलेज, लक्ष्मी बाई कॉलेज, रामजस कॉलेज, श्री अरबिंदो कॉलेज, हिंदू कॉलेज और शहीद भगत सिंह कॉलेज शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने उपाध्यक्ष पद के लिए 20, सचिव पद के लिए 24 और संयुक्त सचिव पद के लिए 19 उम्मीदवारों के नामांकन भी अस्थायी रूप से मंजूर किए हैं। उम्मीदवार शुक्रवार, 11 सितंबर दोपहर 12 बजे तक मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से आवेदन जमा कर अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, डूसू निर्वाचन के लिए मतदान 18 सितंबर को होगा। मतगणना 19 सितंबर को होगी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *