Friday, 09 October 2026
होम Crime Anuppur EVM Chori: अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM मशीनें गायब, 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट चोरी
Crime

Anuppur EVM Chori: अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM मशीनें गायब, 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट चोरी

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
2 October 2026 2:27 PM 1 मिनट पठन 10859 Views
Anuppur EVM Chori: अनूपपुर में वेयरहाउस से 24 EVM मशीनें गायब, 8 बैलेट यूनिट और 16 कंट्रोल यूनिट चोरी

Anuppur EVM Chori : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में अनूपपुर EVM चोरी मामला (Anuppur EVM Chori) सामने आया है। पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने EVM वेयरहाउस से 24 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (Anuppur EVM Chori) गायब मिली हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इन मशीनों को वर्ष 2014 से स्थानीय चुनावों के लिए सुरक्षित रखा गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हलचल बढ़ गई है। रिकॉर्ड जांच के बाद हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस में रखी मशीनों के रिकॉर्ड की जांच के दौरान कमी सामने आई। अनूपपुर EVM चोरी (Anuppur EVM Chori) मामला में गायब हुई मशीनों को लेकर अब सीरियल नंबर और पुराने रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2014 में पंचायत चुनाव के लिए यहां बड़ी संख्या में EVM रखी गई थीं। रिकॉर्ड में 620 कंट्रोल यूनिट और 1670 बैलेट यूनिट सुरक्षित होने की जानकारी दर्ज थी। जर्जर भवन से हटाने की प्रक्रिया में लापरवाही बताया गया कि पुराने तहसील भवन को तोड़ने के दौरान ठेकेदार ने कुछ मशीनें खुले हिस्से में पड़े होने की सूचना प्रशासन को दी थी। इसके बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण भी किया था। लेकिन मशीनों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखने की व्यवस्था नहीं की गई। अनूपपुर EVM चोरी मामला में अब यह भी जांच का विषय है कि खुले में रखी मशीनों की सुरक्षा में कहां चूक हुई। ये खबर भी पढ़ें: CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 इंस्पेक्टर के तबादले, देखें पूरी लिस्ट दीवार टूटने से चोरी की आशंका जानकारी के मुताबिक, मार्च 2026 में किए गए निरीक्षण के दौरान EVM सुरक्षित मिली थीं। इसके बाद पुराने तहसील भवन में तोड़फोड़ का काम शुरू हुआ। जांच में सामने आया कि EVM वाले कमरे की पिछली दीवार टूटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी रास्ते से मशीनों को बाहर ले जाया गया। अनूपपुर EVM चोरी मामला में पुलिस अब सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। ये खबर भी पढ़ें: MPPSC Assistant Professor Bharti: MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में योग्यता को लेकर 4 याचिकाओं पर हाईकोर्ट का फैसला, 3 कैंडिडेट्स की उम्मीदवारी बहाल पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी EVM गायब होने की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, BNS की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। अनूपपुर EVM चोरी मामला में मशीनों के सीरियल नंबर, रिकॉर्ड और वेयरहाउस से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं कांग्रेस ने इस घटना को लेकर सवाल उठाए हैं और मामले की विस्तृत जांच की मांग की है। ये खबर भी पढ़ें: MP Teachers Arrear: मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग के 388 टीचर्स को जॉइनिंग की तारीख से मिलेगा रेगुलर पे-स्केल और एरियर्स का फायदा, आदेश जारी

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *