Saturday, 17 October 2026
होम Politics CG Election 2026: दिसंबर में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी, 23 अक्टूबर को आएगी प्रारंभिक वोटर लिस्ट
Politics

CG Election 2026: दिसंबर में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी, 23 अक्टूबर को आएगी प्रारंभिक वोटर लिस्ट

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
17 October 2026 1:27 PM 1 मिनट पठन 103 Views
CG Election 2026: दिसंबर में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी, 23 अक्टूबर को आएगी प्रारंभिक वोटर लिस्ट

CG Election 2026: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। (CG Election 2026) दिसंबर में होने वाले नगरपालिका और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (Local Body and Panchayat Election) को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके तहत अलग-अलग निकायों और पंचायतों के लिए वोटर लिस्ट का रिवीजन किया जाएगा। 1 अक्टूबर की स्थिति में तैयार होगी वोटर लिस्ट चुनाव के लिए (CG Election 2026) 1 अक्टूबर 2026 की स्थिति में वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद 23 अक्टूबर 2026 को वोटर लिस्ट की प्रारंभिक सूची जारी होगी। इस सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने या किसी तरह की गलती सुधारने के लिए लोग दावा-आपत्ति कर सकेंगे। 23 अक्टूबर के बाद लिया जाएगा दावा-आपत्ति आयोग के कार्यक्रम के (CG Election 2026) अनुसार 23 अक्टूबर को प्रारंभिक वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद वोटर लिस्ट में नाम, पता या दूसरी जानकारी से जुड़ी किसी गलती को लेकर दावा-आपत्ति की जा सकेगी। संबंधित अधिकारियों की ओर से इनका निराकरण किया जाएगा। नगरपालिका के 417 पदों के लिए तैयारी नगरपालिका चुनाव के लिए कुल 417 पदों की वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। इसमें 4 नगर निगमों के महापौर पद, 13 अध्यक्ष पद और 400 पार्षद पद शामिल हैं। इसके अलावा नगरपालिका उपचुनाव के लिए भी वोटर लिस्ट तैयार होगी। इसमें 1 अध्यक्ष और 6 पार्षद पद शामिल हैं। 30 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद 30 नवंबर 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद दिसंबर में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। पंचायत के 814 पदों की भी बनेगी वोटर लिस्ट त्रिस्तरीय पंचायत (CG Election 2026) उपचुनाव के लिए कुल 814 पदों की वोटर लिस्ट तैयार की जाएगी। इनमें 1 जनपद सदस्य, 92 सरपंच और 721 पंच पद शामिल हैं।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *