CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे मौसम ज्यादातर सूखा रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं अगले 2 से 3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ इलाकों में हल्की बारिश ( CG Rain Alert ) हो सकती है। हालांकि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। अगले 2 दिन भी ऐसा ही रहेगा मौसम अगले 2 दिनों के बाद भी छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। इस दौरान किसी बड़े सिस्टम के एक्टिव होने के आसार नहीं हैं। मानसून की विदाई मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून ( CG Monsoon Update ) की वापसी की रेखा सुपौल, रांची, रायपुर, ब्रह्मपुरी, परभणी और बारामती समेत कई इलाकों से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिनों में छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थिति अनुकूल बन सकती हैं। राजनांदगांव सबसे गर्म, अंबिकापुर सबसे ठंडा पिछले 24 घंटे में राजनांदगांव छत्तीसगढ़ का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। रायपुर में कैसा रहेगा मौसम ? राजधानी रायपुर में 6 अक्टूबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां दिन का तापमान करीब 34 डिग्री और रात का तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शहर में बारिश की संभावना कम है।
Source: Read Full Article