Thursday, 22 October 2026
होम Crime Cyber Fraud: आपके WhatsApp पर ठगों की नजर, अकाउंट हैक कर दोस्तों से मांगेंगे पैसे, बचने का तरीका जानें
Crime

Cyber Fraud: आपके WhatsApp पर ठगों की नजर, अकाउंट हैक कर दोस्तों से मांगेंगे पैसे, बचने का तरीका जानें

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
22 October 2026 6:26 PM 1 मिनट पठन 115 Views
Cyber Fraud: आपके WhatsApp पर ठगों की नजर, अकाउंट हैक कर दोस्तों से मांगेंगे पैसे, बचने का तरीका जानें

Rajasthan Police WhatsApp Scam Alert: राजस्थान पुलिस ने वाट्सएप अकाउंट हैक कर पैसों की ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से बचने के लिए लोगों को सतर्क किया है. ठग फर्जी क्यूआर कोड, संदिग्ध लिंक और ओटीपी के जरिए अकाउंट तक पहुंच बनाने की कोशिश करते हैं. इसके बाद वे पीड़ित के दोस्तों और रिश्तेदारों को इलाज या इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसे मांगते हैं. पुलिस ने वाट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखने, अनजान डिवाइस को हटाने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है. अकाउंट से अनजान मैसेज जाना या बिना मांगे ओटीपी आना खतरे के संकेत हो सकते हैं. ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें.

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *