Friday, 09 October 2026
होम Crime Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery
Crime

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

dbnadmin
DBN विशेष संवाददाता
3 October 2026 5:26 PM 1 मिनट पठन 9059 Views
Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर पश्चिम दिल्ली के जखीरा फ्लाईओवर पर मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने प्लास्टिक दाना बनाने वाली कंपनी के 30-वर्षीय एक कर्मचारी पर कथित तौर पर चाकू से हमलाकर 30 लाख रुपये लूट लिये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे हुई, जब प्रवीण नाम का कर्मचारी नकदी लेकर मोटरसाइकिल से जाफराबाद स्थित अपने घर से पश्चिम विहार की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि जब वह जखीरा फ्लाईओवर पर पहुंचा, तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया और रुपयों से भरा उसका बैग छीनने का प्रयास किया। सूत्रों ने बताया कि प्रवीण ने लुटेरों का विरोध किया, जिसके बाद उनमें से एक ने चाकू निकाला और उसके सीने में घोंप दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी 30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर अपनी मोटरसाइकिल से अज्ञात दिशा की ओर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मोती नगर थाने में लूट और हमले से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिए जखीरा फ्लाईओवर और आसपास की सड़कों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांचकर्ता इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आरोपियों को यह कैसे पता चला कि प्रवीण 30 लाख रुपये लेकर जा रहा था। पुलिस कर्मचारी और कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या किसी ने आरोपियों के साथ रुपयों के बारे में जानकारी साझा की थी।

Source: Read Full Article

प्रतिक्रिया दें (Leave a Reply)

आपका ईमेल पता सुरक्षित है और प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *