India WestIndies T20 Match: भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज टीम ने 250 रन का टारगेट हासिल कर भारत के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में सबसे बड़े रनचेज का रिकॉर्ड (India WestIndies T20 Match) बना दिया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में भारत के खिलाफ 223 रन का लक्ष्य हासिल किया था। मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप (Shai Hope Century) ने मात्र 45 गेंदों में 102 रन बनाए और नाबाद रहे। पांच मैचों की सीरीज में दोनों 1-1 से बराबर हैं। अब सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन की फिफ्टी (India WestIndies T20 Match) रांची में (India WestIndies T20 Match) टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए। संजू सैमसन (Sanju Samson) ने 41 गेंदों पर 82 रन की शानदार पारी खेली। ईशान किशन ने 43 रन बनाए, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 40 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में लगातार तीन छक्के लगाकर भारतीय स्कोर को 249 रन तक पहुंचाया। शाई होप का आतिशी शतक 250 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 18.3 ओवर में 4 विकेट खोकर 252 रन बना लिए। कप्तान शाई होप (Shai Hope Century) ने 45 गेंदों पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) ने 37 गेंदों पर 84 रन बनाए। ये खबर भी पढ़ें: Indore Route Diversion: इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज T20 मैच के लिए ट्रैफिक डायवर्ट, बिना पास वाले वाहन कहां होंगे पार्क? जानें स्टेडियम पहुंचने का रास्ता रोमारियो शेफर्ड ने भी तेज बल्लेबाजी करते हुए 13 गेंदों पर नाबाद 34 रन बनाए। इन पारियों की मदद से वेस्टइंडीज ने बड़े लक्ष्य को हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से मयंक यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को एक विकेट मिला। सीरीज 1-1 से बराबर इस जीत के साथ पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। भारत ने पहला मुकाबला 8 विकेट से जीता था। अब दोनों टीमों के बीच तीसरा टी-20 मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: Raipur T20 Match: भारत-जिम्बाब्वे विमेंस फटाफट क्रिकेट मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को, जानें- कब से मिलेंगे टिकट
Source: Read Full Article