Rajasthan Heritage Sites: शेखावाटी की ऐतिहासिक विरासत को इस बार दो महत्वपूर्ण पहचान मिली हैं. क्षेत्र की भित्ति चित्रकला को भारत की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय सूची में शामिल किया गया है, जबकि 14 ऐतिहासिक कस्बों के हवेली समूह यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर सूची में जगह बना चुके हैं. बिसाऊ की हवेलियां, छतरियां और मूक रामलीला, महनसर की स्वर्ण सज्जा, रामगढ़ के मंदिर और जोहड़, फतेहपुर की भित्ति चित्रकला और चूरू की हवेलियां इस विरासत की खास पहचान हैं. इन स्थलों को साझा हेरिटेज सर्किट और टूरिस्ट रूट से जोड़कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जा सकता है.
Source: Read Full Article